Barcelona vs Monaco: ला-लीगा से पहले बार्सिलोना को करारा झटका, मोनाको ने बुरी तरह की धुनाई

Barcelona vs Monaco: ला-लीगा की शुरुआत से ठीक पहले बार्सिलोना को एक बड़ा झटका लगा। सीजन की तैयारी के लिए जोआन गैम्पर ट्रॉफी में भाग ले रहे बार्सिलोना को इस टूर्नामेंट के अपने अंतिम मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। सोमवार की रात को मोनाको ने मोंटजुइक ओलंपिक स्टेडियम में 3-0 से जीत दर्ज की।

मोनाको ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और लैमिन कैमारा, ब्रील एम्बोलो और क्रिश्चियन माविसा के गोलों से अपनी जीत सुनिश्चित की। 2012 के बाद यह पहली बार था जब बार्सिलोना ने इस टूर्नामेंट में कोई मैच हारा, इससे पहले उसे सैम्पडोरिया ने हराया था।

Barcelona vs Monaco

मोनाको ने इस मुकाबले में अपना दबदबा बनाकर रखा और हाफ टाइम के बाद मोनाको ने तेजी दिखाते हुए एक के बाद एक प्रहार किये। इससे बार्सिलोना की रक्षा पंक्ति को कोई मौका नहीं मिला। 50वें मिनट में एम्बोलो ने पहला गोल दाग दिया और मोनाको लीड में आ गई।

पहले हाफ में मोनाको का आक्रमण कमजोर था और रक्षा पंक्ति भी कुछ खास नहीं कर पाई थी। इसकी बदौलत बार्सिलोना को गेम में लीड बनाने का मौका मिल गया था। विक्टर ने मौका गंवा दिया और बाद में एक गोल ऑफ़साइड होने के कारण भी रद्द कर दिया गया। इस तरह किस्मत ने भी बार्सिलोना ने साथ नहीं दिया।

लैमिन यामन दूसरे हाफ में आए तो फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था और विक्टर के लिए गोल का मौका आया था लेकिन वह इससे चूक गए। बाद में गुंडोंगन के सिर में चोट लग गई। इससे स्थिति खराब हो गई। चोटों ने भी बार्सिलोना के खेल को काफी प्रभावित किया।

पहले हाड में गेंद बार्सिलोना के पास थी और पूर्णतः नियंत्रण में भी थी। इसके बाद भी मोनाको ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मौके भी आए थे लेकिन उनको भुनाने में बार्सिलोना के खिलाड़ी नाकाम रहे और टीम को हार मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+