Asian Games 2023: पहले ही मैच में भारत को करारी शिकस्त, चीन ने 5-1 से हराया
Asian Games, India vs China: एशियाई खेलों के पहले ही मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम को हार का सामना करना पड़ा है। चीन के खिलाफ हांगझू में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 5-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कोच इगोर स्टिमक ने कहा था कि भारत को मैच से पहले अभ्यास सेशन नहीं मिला।
पहले हाफ तक भारतीय टीम ने चीन की टीम का शानदार मुकाबला किया स्कोर भी 1-1 की बराबरी पर था लेकिन दूसरे हाफ में चीन की टीम ने दो कदम आगे जाकर भारतीय टीम के खिलाफ दनादन प्रहार किये और नियमित अंतराल पर गोल दागे।

पहले हाफ में भारत के लिए गुरमीत ने पेनल्टी बचाई। 24वें मिनट में उन्होंने ऐसा किया था। हालांकि इससे पहले चीन ने बढ़त हासिल कर ली थी। चीन के लिए पहला गोल गाओ तियानी ने दागा। इस गोल के साथ ही चीन ने बढ़त हासिल कर ली।
इसके बाद भारत के लिए राहुल केपी ने एक गोल दागते हुए गेम बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पहले हाफ में स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में चीन के प्रहार और ज्यादा तेज हो गए। भारतीय टीम को कुछ समझ नहीं आया। चीन ने एक के बाद एक गोल दागते हुए स्कोर 5-1 कर दिया। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं पर पाई और मुकाबला हार गई। दूसरे हाफ में ताओ ने चीन के लिए दो गोल दागे।
सुनील छेत्री के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। वह भारत को एशियाई खेलों में दो बार लीड करने वाले तीसरे कप्तान बन गए। सैलन मन्ना ने 1951 और 1954 के एशियाई खेलों में कप्तानी की थी। बाइचुंग भूटिया ने 2002 और 2006 में लीड किया था। छेत्री ने 2014 और 2022 (खेल 2023 में हुए हैं) में टीम को लीड किया है।












Click it and Unblock the Notifications