अफगानिस्तान से हार रही थी इंग्लैंड और हंस रहा था उसका दिग्गज खिलाड़ी, यूजर्स होले- 'घर का भेदी...'
England Vs Afghanistan : विश्व कप 2023 के रोमांचक मैच में 15 अक्टूबर को दिल्ली में खेले गए मैच में कल बड़ा उलट-फेर देखा गया। पिछले वर्ल्ड कप में चैंपियन रह चुके इंग्लैंड को अफगानिस्तान की टीम ने 69 रनों से हरा दिया है। अफगानिस्तान की जीत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर ट्रेंड कर रही है।
मुजीब उर रहमान, राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और अन्य अफगान खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन ने उनको जीत दिलाई है। लेकिन इसी बीच इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) को भी लोग जीत का क्रेडिट दे रहे हैं। इंग्लैंड की हार के बीच इनकी हंसती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानें क्यों लोग इंग्लैंड के खिलाड़ी रह चुके जोनाथन ट्रॉट को अफगानिस्ता की जीत का श्रेय दे रहे हैं।

असल में 6 सालों तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे जोनाथन ट्रॉट, अब वर्तमान में अफगानिस्तान टीम के हेड कोच हैं। इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच के दौरान जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान के डगआउट में बतौर कोच बैठे हुए थे। इसलिए लोग इस जीत का एक बड़ा श्रेय अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट को दे रहे हैं।

जब इंग्लैंड बैटिंग करने आई तो हैरी ब्रूक के तौर पर इंग्लैंड की पारी का आठवां विकेट गिरा तो, अफगानिस्तान के डगआउट में बैठे जोनाथन ट्रॉट हंस रहे थे। उनकी हंसते हुए ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फोटो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

जोनाथन ट्रॉट को लेकर क्या बोल रहे हैं सोशल मीडिया पर लोग?
-एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''घर का भेदी हैं ये। इन्होंने विभीषण का काम किया है।'' एक यूजर ने लिखा, ''जोनाथन ट्रॉट ने अपनी ही टीम में सेंध मार दी है।''
एक यूजर ने लिखा, ''अपनी ही टीम को हारता देख, मजे ले रहे हैं जोनाथन ट्रॉट।'' एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ''भाई, इंग्लैंड की इस हालत का कारण ट्रॉट ही हैं।''
एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा, ''जब अन्य सभी पूर्व खिलाड़ियों ने तालिबान और कम वेतन चेक के कारण अफगानिस्तान को कोचिंग देने से इनकार कर दिया, तो जोनाथन ट्रॉट ने आगे आकर कहा, एक शानदार टीम को, वह कोच के बिना नहीं रहने देंगे और आज उनकी टीम ने उस टीम को हरा दिया जिसके लिए वह खेला करते थे, अपने पल को जियो , जोनाथन ट्रॉट।''












Click it and Unblock the Notifications