ZIM vs SA: हरारे में साउथ अफ्रीका का धमाका, जिम्बाब्वे को टी20 में चटाई धूल, ब्रेविस ने की छक्कों की बारिश

Zimbabwe vs South Africa, 1st Match: हरारे में खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बनाए। कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 54 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 30 और रयान बर्ल ने 29 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत (Zimbabwe vs South Africa, 1st Match)

साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एन्गिडी और जॉर्ज लिंडे ने कसी हुई गेंदबाजी की। एन्गिडी ने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 1 विकेट लिया, वहीं लिंडे ने भी 1 विकेट के साथ 3.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 41 रन ठोके, जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल थे। उनके साथ रूबिन हरमैन ने 37 गेंदों में 45 रन बनाए और रन चेज को आसान बना दिया।

Zimbabwe vs South Africa 1

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की कोशिश बेकार

हालांकि शुरुआत में साउथ अफ्रीका को झटके लगे थे। लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान रासी वान डर डुसेन सस्ते में आउट हो गए, लेकिन ब्रेविस और हरमैन ने पारी को संभाल लिया। ट्रेवर ग्वांडु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जिम्बाब्वे को अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है जहां टीम बेहतर प्रदर्शन करने कोशिश करेगी।

साउथ अफ्रीका जीत की बड़ी दावेदार

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज की दमदार शुरुआत की है। मैच में सिकंदर रजा की पारी सराहनीय रही, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य को आक्रामक अंदाज में हासिल किया और यह दिखाया कि उनकी युवा टीम भी किसी से कम नहीं है। अब इस सीरीज में अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जहां एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+