ZIM vs NED: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच फाइनल मुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग 11
Zimbabwe vs Netherlands, 3rd ODI playing 11: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच हरारे में वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

Zimbabwe vs Netherlands, 3rd ODI playing 11: जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार यानी कि 25 मार्च को खेला जाना है। हरारे में होने वाले इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी। दोनों ही टीम को सीरीज में अब तक एक-एक जीत मिली है। ऐसे में तीसरे मैच को जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लेगी।
रोमांचक रहा था दूसरा मुकाबला
इन दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले को जिम्बाब्वे ने एक रन से जीतकर खुद को सीरीज में बनाए रखा था। ऐसे में तीसरे मैच को जीतकर जिम्बाब्वे के पास सीरीज अपने नाम करने का एक शानदार मौका होगा। जबकि नीदरलैंड्स की कोशिश तीसरे मैच में जोरदार वापसी पर होगी। नीदरलैंड्स ने सीरीज के पहले मैच को जीतकर अपना दमखम दिखाने का काम कर चुकी है।
जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स की नजरें सीरीज पर
जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को भारत में फैनकोड ऐप और वेबसइट पर लाइव देखा जा सकता है। यह मुकाबला किसी भी टीवी चैनल पर टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। दोनों देशों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर जाकर भी फैंस मुकाबले का मजा उठा सकते हैं। जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस सीरीज में अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। पहले मैच में तो जिम्बाब्वे के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश अपनी गलतियों से सबक लेते हुए फाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन करने की होगी।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे- क्रेग एर्विन (कप्तान), क्लाइव मडांडे, गैरी बैलेंस, इनोसेंट काइया, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, वेस्ली मैधेवेरे, ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड एनगार्वा, ब्रैड इवांस, वेलिंग्टन मसाकाद्जा।
नीदरलैंड्स- स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डॉड, टॉम कूपर, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरू, मोहम्मद नदीम, कॉलिन एकरमैन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, ब्रैंडन ग्लोवर, शरीज़ अहमद।












Click it and Unblock the Notifications