WC Qualifier 2023: 99 के फेर में फंसा बल्लेबाज फिर भी नेपाल ने रचा इतिहास, मुश्किल में जिम्बाब्वे
Zimbabwe vs Nepal, 1st Match, Group A: कुशल भुर्तेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी नेपाल को तेज शुरुआत दिलाई।
Zimbabwe vs Nepal, 1st Match, Group A: नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। नेपाल की टीम पहली बार किसी ऑफिश्यली वनडे मैचों में आईसीसी के पुल में है। नेपाल ने अपने वनडे क्रिकेट का आगाज शानदार अंदाज में किया है।
शतक से चूके कुशल भुर्तेल: नेपाल की ओर से कुशल भुर्तेल और विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख ने पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी निभाई। कुशल भुर्तेल अपना पहला वनडे शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए और 99 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

नेपाल ने रचा इतिहास: आईसीसी के बड़े इवेंट में किसी होम टीम के खिलाफ नेपाल ने अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी कर ली है। ऐसा कर नेपाल की टीम ने इतिहास रनने का काम किया। कुशल भुर्तेल ने अपने 99 रनों की पारी में मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। 95 गेंदों पर 99 रनों की पारी में उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाने का कारनामा किया।
आसिफ शेख ने जड़ा अर्धशतक: कुशल भुर्तेल के अलावा आसिफ शेख ने भी टीम के लिए अहम 66 रन जोड़ने का काम किया। 100 गेंदों में 66 रन बनाने वाले आसिफ शेख ने अपनी पारी में कुल 7 चौके लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों की दमदार पारी की बदौलत नेपाल की टीम जिम्बाब्वे के सामने एक बड़ा स्कोर बनाने की तरफ अग्रसर नजर आ रही है।
लाइव मैच देखने का ये है तरीका: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए भी फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं। वहीं दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर भी मैच के अपडेट्स उपलब्ध रहेंगे।
ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): जॉयलॉर्ड गुम्बी, क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंदाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्तेल , आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने।












Click it and Unblock the Notifications