ICC WCQ 2023: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन, इस तरह देखें लाइव
Zimbabwe vs Nepal 1st Match Toss updates: जिम्बाब्वे और नेपाल के बीच पहला मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
Zimbabwe vs Nepal 1st Match Toss updates: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें सीजन का आयोजन इस साल के अंत में भारत में होना है। वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है जबकि बाकी बचे 2 जगहों के लिए दस टीमों के बीच आज से लड़ाई शुरू है। इस लड़ाई में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमें भी शामिल है।
जिम्बाब्वे ने जीता टॉस: पहला क्वालीफायर मुकाबला मेजबान जिम्बाब्वे और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं नेपाल की कोशिश जिम्बाब्वे को हैरान करने की होगी।

दो ग्रुपों में बटी हुई है टीमें: वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों के लिए दस टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका को रखा गया है. जबकि ग्रुप-बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, ओमान और यूएई को रखा गया है। 9 जुलाई तक होने वाले इन क्वालीफायर मैचों में टॉप की दो टीमों को वर्ल्ड कप में जगह मिल जाएगी।
ऐसे देखें लाइव मैच: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए भी फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं। वहीं दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर भी मैच के अपडेट्स उपलब्ध रहेंगे।
नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशाल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने।
ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): जॉयलॉर्ड गुम्बी, क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंदाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।












Click it and Unblock the Notifications