भारत ने टी-20 सीरीज पर जमाया कब्जा, जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, यशस्वी-गिल चमके
Zimbabwe vs India, 4th T20 Highlights: चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारत ने अगले तीन मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। चौथे टी-20 मुकाबले में 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 58 और यशस्वी जायसवाल के नाबाद 93 रनों की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को बिना कोई गंवाए मुकाबले को जीत लिया।
जायसवाल-गिल ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत को तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में यशस्वी जायसवाल ने छठा अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी अर्धतकीय पारी निकली। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

जिम्बाब्वे ने बनाए 152 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। मधवेरे और मारुमानी ने जिम्बाब्वे को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। भारत को पहली सफलता अभिषेक शर्मा ने दिलाई। मारुमानी को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करा अभिषेक शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत के लिए खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए जबकि देशपांडे, सुंदर, अभिषेक और शिवम को एक-एक विकेट मिला।
भारत: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, तेंदई चतारा।












Click it and Unblock the Notifications