IND vs ZIM: भारत से भिड़ने को जिम्‍बाब्‍वे तैयार, घोषित की सबसे खतरनाक टीम, मैच विनर की वापसी

IND vs ZIM, T20I series: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में हिस्सा लेने वाली है। भारत ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया था। वहीं अब जिम्बाब्वे ने भी भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

जिम्‍बाब्‍वे ने अपने स्‍क्वॉड में अंतुम नकवी को एंट्री दे दी है। अंतुम नकवी के आने से टीम मजबूत दिखाई दे रही है। इसके अलावा वेस्ली माधेवेरे, ब्रैंडन मावुता, डायोन मायर्स, इनोसेंट कैया और मिल्टन शुम्बा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम को जिम्बाब्वे से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा टीम में क्लाइव मदांदे, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तदिवानाशे मारुमनी और फराज अकरम ने अपनी जगह को बरकरार रखा है।

IND vs ZIM 1

गिल करेंगे कमाल

शुभमन गिल के पास अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को सीरीज में जीत दिलाने का मौका है। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के पास भी इस सीरीज में पना दमखम दिखाने का मौका होगा।

यहां देखें शेड्यूल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मैच 6 जुलाई (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच 7 जुलाई (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच 10 जुलाई (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी-20 मैच 13 जुलाई (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां टी-20 मैच 14 जुलाई (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)

टी-20 सीरीज के लिए जिम्‍बाब्‍वे टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, तेंडाई चटारा , ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली माधेवेर, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुज़ारबानी , डायोन मायर्स, अंतम नकवी , रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+