ZIM vs NAM: ज़िम्बाब्वे ने नामीबिया को दी पटखनी, चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा कर काटा गदर
ZIM vs NAM: नामीबिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने धमाकेदार अंदाज में गेम दिखाया और जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 6 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे ने 11 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और नामीबिया के ओपनर यान फ्रिलिंक को आउट कर दिया, वह महज 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। मलान क्रूजर क्रीज पर खड़े हुए लेकिन धीमी गति से 45 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद लॉफ्टी ईटन और जेरार्ड इरास्मस ने मिलकर पारी को आगे बढाया। दोनों ने ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम को धो डाला। इस दौरान लॉफ्टी 30 गेंदों का सामना करते हुए 47 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
उनके साथ खेल रहे जेरार्ड भी 25 गेंदों में 37 रनों का स्कोर बनाकर आउट हो गए। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। अंततः नामीबिया का स्कोर 6 विकेट पर 169 रनों तक पहुँच गया, जो एक अच्छा स्कोर था। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवांस और एनगारवा ने मिलकर 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे के ओपनरों ने ही मामला सेट कर दिया। मरुमानी और बेनेट के बीच पहले विकेट के लिए धांसू 59 रनों की भागीदारी हुई। बेनेट तूफानी अंदाज में खेलते हुए 20 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। मरुमानी फिफ्टी जड़कर 50 के स्कोर पर चलते बने।
ब्रेंडन टेलर ने 29 और रयान बर्ल ने 24 रनों की पारी खेली। इन सब बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयास से जिम्बाबे ने एक मुश्किल दिख रहे स्कोर का पीछा शानदार तरीके से किया। सिकन्दर रजा का बल्ला नहीं चला, वह 3 रन बना आउट हो गए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर ज़िम्बाब्वे ने 5 विकेट पर 170 रन बना मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications