T20 WC 2024 से पहले दिग्गज आलराउंडर ने लिया संन्यास, क्रिकेटर के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Sean Williams Retired: जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी सीन विलियम्स (Sean Williams) ने टी20ई (T20I) से संन्यास ले लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बांग्लादेश में हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद ये बड़ा फैसला लिया है।

वनडे और टेस्ट में खेलना जारी रखेंगे विलियम्स
बांग्लादेश ने सीरीज के पहले चार मैच जीते, इससे पहले जिम्बाब्वे को रविवार को एक सांत्वना जीत मिली, जिससे विलियम्स को इस फॉर्मेट से सुखद विदाई मिली। उन्होंने सीसरीज के केवल पहले और आखिरी मैच में भाग लिया। वह वनडे और टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

Sean Williams

जिम्बाब्वे के साथ काम करने वाले बीसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को क्रिकबज के साथ बातचीत में पुष्टि करते हुए कहा कि, 'उन्होंने (विलियम्स) ने टी20ई से संन्यास लेने का फैसला किया और खेल के बाद अपने टीम के साथियों को अपने फैसले के बारे में सूचित किया।'

विलियम्स का टी-20 करियर
विलियम्स ने जिम्बाब्वे के लिए 81 T20I में 126.38 की स्ट्राइक रेट से 1691 रन बनाए। उन्होंने अपनी बाएं हाथ की स्पिन से 48 विकेट भी लिए। संयोग से, उन्होंने अपने 81 T20I में से आखिरी मैच उसी देश में खेला है, जहां उन्होंने 2006 में अपना पहला मैच खेला था।

ये भी पढ़ें- RCB Playoff Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को किसके दम पर मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? जानें पूरा समीकरण

विलियम्स के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड
विलियम्स ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 साल 166 दिन का समय बिताया। ऑलराउंडर के नाम बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा समय तक खेलने का रिकॉर्ड है। हालांकि, शाकिब अब भी एक्टिव हैं और लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इस मामले में सीन विलियम्स फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा से आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+