ZIM vs NZ: ज़िम्बाब्वे-न्यूजीलैंड के बीच टक्कर, कब शुरू होगा आज मैच, कैसे देखें लाइव
ZIM vs NZ: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का अंतिम मुकाबला 7 अगस्त को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मेज़बान जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि इस साल टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने उन्हें तीन दिन में ही मात दे दी थी।
साल 2025 में जिम्बाब्वे ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में हार और एक में ड्रॉ हुआ है। ऐसे में जिम्बाब्वे इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबरी पर समाप्त करने का प्रयास करेगी। हालांकि काम इतना आसान तो नहीं होने वाला है।

पिछले मैच में ज़िम्बाब्वे की बल्लेबाजी खराब रही थी, पहली पारी के दौरान पूरी टीम महज 149 के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे ज़िम्बाब्वे की पारी ढह गई थी। हेनरी ने 6 विकेट अपने नाम किये थे, इस बार ज़िम्बाब्वे की टीम कुछ अलग करना चाहेगी।
ZIM vs NZ टेस्ट कितने बजे होगा शुरू
भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। टॉस का समय दोपहर 1 बजे रहने वाला है। न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज अपने नाम की थी। अब इस मैच को जीतकर टेस्ट सीरीज में मेजबानों का सूपड़ा साफ़ करने का प्रयास रहेगा।
ZIM vs NZ टेस्ट लाइव कहां देखें
भारत में इस मुकाबले को देखने के लिए कोई टीवी प्रसारण नहीं होने वाला है। हालांकि ओटीटी पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए फैनकॉड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एप का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
न्यूजीलैंड टीम
विल यंग, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फोल्क्स, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, टॉम लैथम, जैकब डफी, एजाज़ पटेल, मैथ्यू फिशर
ज़िम्बाब्वे टीम
ब्रायन बेनेट, बेन कर्रन, निक वेल्च, शॉन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रज़ा, तफाद्ज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), न्यूमैन नयमहुरी, विंसेंट मासेकेसा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तानाका चिवांगा, ब्रेंडन टेलर, वेलिंगटन मासाकाड्ज़ा, रॉय काया, तनुनुरवा माकोनी, क्लाइव मांडांडे, ट्रेवर जीवांडु












Click it and Unblock the Notifications