ZIM vs NZ: 948 दिन बाद धोनी के चेले ने जड़ा शतक, टीम के लिए खेली जबरदस्त पारी
ZIM vs NZ, 2nd Test: न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाज़ी का दम दिखा दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट में उन्होंने 948 दिन बाद शतक ठोकते हुए सभी का ध्यान खींचा। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है और इस पारी के साथ उन्होंने 2000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं।
कॉनवे ने जड़ा शतक (ZIM vs NZ, 2nd Test)
बुलावायो में खेले जा रहे इस मुकाबले में कॉनवे ने पहले दिन नाबाद 79 रन बनाए थे और दूसरे दिन सुबह उन्होंने सैकड़ा पूरा किया। यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि पिछले ढाई साल से वह टेस्ट में शतक से दूर थे। कॉनवे और उनके जोड़ीदार विल यंग ने पहले विकेट के लिए 162 रन की मजबूत साझेदारी की। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में सिर्फ 125 रन पर सिमट गई थी।

न्यूजीलैंड को मिली अच्छी शुरुआत
ऐसे में न्यूजीलैंड के ओपनरों ने मोर्चा संभालते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। जहां यंग ने 74 रन बनाए, वहीं कॉनवे ने शानदार अंदाज़ में शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड को 200 के पार पहुंचा दिया। इन दोनों की जोड़ी अब न्यूजीलैंड की उन चुनिंदा ओपनिंग जोड़ियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में 150+ रन की साझेदारी की है।
ऐसा रहा है कॉनवे का करियर
डेवॉन कॉनवे ने साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था और पहली ही पारी में दोहरा शतक (200 रन) ठोका था। अब तक उन्होंने 29 टेस्ट में खेलते हुए 2000+ रन बना लिए हैं। उनका औसत 36 से ज्यादा का है, जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। गौरतलब है कि 2024 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्होंने वापसी का बिगुल बजा दिया है। आईपीएल में भी वह चेन्नई के लिए इस साल फ्लॉप रहे थे लेकिन धोनी के चेले ने अब शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।












Click it and Unblock the Notifications