Zim Vs Ned: विश्वकप में नीदरलैंड ने दर्ज की पहली जीत, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया

Zim Vs Ned: विश्वकप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है। नीदरलैंड की ओर से मैक्स ओ डाउड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। डाउड ने 47 गेंदों पर 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में डाउड ने 2 चौका और एक छक्का लगाया। बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 117 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे नीदरलैंड की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। नीदरलैंड की टीम ने महज 18 ओवर में ही 5 विकेट गंवाकर 120 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

netherland

जिम्बाब्वे के 118 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने पहला विकेट सिर्फ 17 रन के स्कोर पर गंवा दिया। सलामी बल्लेबाज स्टीफन माईबर्ग 8 रन के स्कोर पर मुजारबानी की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद मैक ओ डाउड और टॉम कूपर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। कूपर ने 29 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली और डाउड के साथ मिलकर जिम्बाब्वे के स्कोर को 12.5ओवर में 90 रन तक पहुंचाया। मैक्स ओ डाउड 47 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की शुरुआत काफी खराब रही। महज 20 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हालांकि सीन विलियम्स और रजा ने टीम की इनिंग को कुछ हद तक संभाला और टीम के स्कोरबोर्ड को चलाना शुरू किया। सीन विलियम्स ने 28 रन की पारी खेली जबकि रजा ने 24 गेंदों पर 40 रनों की तेज पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर जिम्बाब्वे का एक भी बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा पार नहीं कर सका। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 19.2 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं नीदरलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो वोन मीक्रेन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि ब्रैंडन, वैन बीक और बैस डी लीडे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। जबकि फ्रेड क्लासेन ने एक विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+