बल्ले से खिलाड़ी को मारने दौड़े सिकंदर रजा तो ICC ने कर दिया बैन, जानें कितने मैचों के लिए किया निलंबित
Sikandar Raza: आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने रोमांचक अंदाज में जीता था। इस मुकाबले को मेजबान टीम ने अंतिम गेंद पर जीत लिया था। इस मैच में जीत के अलावा एक विवाद भी सामने आया, इसकी काफी आलोचना भी हुई।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकन्दर रजा आयरलैंड के खिलाड़ियों से उलझ गए थे। कर्टिस कैम्फर के साथ सिकन्दर रजा को उलझते हुए देखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ और रजा के बर्ताव की निंदा भी की गई।

वीडियो में साफ़ तौर पर देखा गया कि कर्टिस कैम्फर को मारने के लिए सिकन्दर रजा आगे बढ़ते हैं और अपना बल्ला दिखाते हैं। इस बीच दोनों अम्पायर आते हैं और दोनों को अलग करते हैं। आईसीसी ने इस मामले पर अपनी निगाहें पैनी रखी थी और सिकन्दर रजा को बड़ी सजा सुना दी।
आईसीसी ने सिकन्दर रजा को सजा के तौर पर दो टी20 मैचों से बैन कर दिया। इसका मतलब यह हुआ कि वह अब आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम दोनों मैचों से बाहर हो गए। दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे की कप्तानी सीन विलियम्स को थमाई गई। रजा को दो डीमेरिट अंक भी दिए गए हैं। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और उनके ऊपर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।
आयरलैंड के दो खिलाड़ी इस मामले में शामिल थे कर्टिस कैम्फर और जोश लिटल को भी सजा दी गई। दोनों को 1-1 डीमेरिट पॉइंट दिया गया। इसके अलावा दोनों की 15-15 फीसदी मैच फीस भी काटी गई। इस तरह आईसीसी ने दोनों पक्षों को कड़ी सजा सुनाई है। सिकन्दर रजा के बर्ताव की काफी आलोचना देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications