ZIM vs AFG: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दो अफगान बल्लेबाजों का दोहरा शतक, मैच की 2 पारियों में बने करीबन 1300 रन

ZIM vs AFG: इस साल का अंतिम टेस्ट मैच ज़िम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच चल रहा है। अफगानिस्तान की टीम ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेलने के लिए गई है और वहां उनके बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की है। मेजबान ज़िम्बाब्वे की टीम ने भी तबाही मचाने का काम किया है।

बुलावायो में इस मैच के पांचवें दिन तक रनों का अम्बार लग गया था। चौथे दिन के खेल में बारिश ने खलल डाला लेकिन पांचवें दिन अफगान बल्लेबाजों ने स्कोर आगे बढ़ाया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी मेजबान ज़िम्बाब्वे ने की और उनके तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े।

zim vs afg
Photo Credit: ACB X Handle

ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सीन विलियम्स थे। उनके बल्ले से सर्वाधिक 154 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा क्रैग इरविन और ब्रायन बेनेट ने भी शतक जमाए और अफगान गेंदबाजों को परेशान कर डाला।

ज़िम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 586 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अफगान टीम की तरफ से गजनफर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। नवीद जाद्रान के खाते में भी 2 विकेट आए। उनके अलावा जाहिर खान और जियाउर रहमान ने भी 2-2 विकेट झटके।

ZIM vs AFG टेस्ट में अफगानों ने लगाई रनों की झड़ी

जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान ने तबाही मचाते हुए ज़िम्बाब्वे को करारा जवाब देते हुए रनों की झड़ी लगा दी और आउट होने का नाम ही नहीं लिया। अफगानिस्तान के लिए भी तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए। उनमें से दो बल्लेबाजों के अर्धशतक थे।

ZIM vs AFG टेस्ट में दो दोहरे शतक

कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के बल्ले से 246 रनों की पारी आई। उनके अलावा रहमत शाह ने भी 234 रन बनाए। अफसर जजई के बल्ले से 113 रन आए और अफगान टीम 699 रन बनाकर आउट हुई। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके। इस तरह टेस्ट मैच की दो पारियों में ही 1285 रन बन गए और मैच पांचवें दिन तक पहुँच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+