लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ेगा दिग्गज? टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब होंगे बड़े बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल के इस सीजन खासी निराशा हाथ लगी। टीम का प्रदर्शन निरंतर खराब रहा और उम्मीद के अनुरूप कुछ भी नहीं हुआ था। इसके बाद से अटकलें हैं कि टीम में बदलाव किया जाएगा। उसकी खबरें भी आनी शुरू हो गई हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स से एक बड़े नाम की छुट्टी हो सकती है। टीम इस सीजन सातवें स्थान पर रही थी। ऐसे में बदलाव का दौर जल्दी ही शुरू होने की संभावना है और शुरुआत कोचिंग स्टाफ से होती हुई नज़र आ रही है।

lsg

माना जा रहा है कि जहीर खान के ऊपर हथौड़ा चल सकता है। वह इस सीजन लखनऊ के गेंदबाजी कोच थे। जहीर को टीम से जाना पड़ सकता है। खबरों के अनुसार जहीर खान का अनुबंध एक साल के लिए किया गया था, वह पिछले साल ही लखनऊ के साथ जुड़े थे।

यह भी अभी तक साफ़ नहीं है कि कोच जस्टिन लैंगर और जहीर खान ने किस तरह मिलकर काम किया होगा। अगले सीजन से पहले अब लखनऊ को कुछ अलग करना है, इसके लिए बदलाव भी होंगे। टीम के कुछ प्लेयर्स को भी बाहर करने की आवश्यकता है। नीलामी से पहले रिटेंशन प्रक्रिया के दौरान प्लेयर्स को बाहर करने की रणनीति अपनाई जा सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन फ्लॉप ही रहा। कुल 14 मैच खेलकर लखनऊ को 6 में जीत दर्ज करने का मौका मिला और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में अभियान सातवें स्थान के साथ समाप्त हुआ। इसके बाद अब में बदलाव की आशंका है।

टीम के कप्तान ऋषभ पंत खुद बड़ी रकम हासिल करके लखनऊ में आए थे लेकिन उनका प्रदर्शन भी खराब रहा। अंतिम मैच में पंत के बल्ले से शतकीय पारी आई थी लेकिन तब तक मामला समाप्त हो गया था। पंत को 27 करोड़ मिले थे, देखना होगा कि उनकी सैलरी को लेकर क्या किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+