Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने श्रेयस अय्यर पर लुटाया प्यार, सरेआम कही दिल की बात
Dhanashree Verma on Shreyas Iyer: भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 6 दिसंबर को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। अय्यर के बर्थडे के मौके पर कई क्रिकेट के दिग्गजों ने उन्हें विश किया। इसके अलावा फैंस ने भी अय्यर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर लगातार 6 दिसंबर को श्रेयस अय्यर ट्रेंड कर रहे थे। इस मौके पर अय्यर की आईपीएल टीम केकेआर यानी कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
सुर्खियों में अय्यर-धनश्री: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के साथ अक्सर श्रेयस अय्यर का नाम जोड़ा जाता रहा है। युजवेंद्र चहल को लेकर कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में खटास की खबरें भी सामने आई थी और इसकी बड़ी वजह श्रेयस अय्यर को ही माना जा रहा था। लेकिन इन सभी खबरों पर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी।

अय्यर को किया बर्थडे विश: श्रेयस अय्यर के बर्थडे के मौके पर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर दिल की बात कही है। उन्होंने श्रेयस अय्यर को बर्थडे विश करते हुए उन्हें चैंपियन खिलाड़ी बताया। धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में श्रेयस की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे श्रेयस अय्यर। धनश्री वर्मा के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
चहल की वापसी: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी चहल को बाहर ही रहना पड़ा था। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन युजवेंद्र चहल टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, वनडे फॉर्मेट में वह एक बार फिर टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications