NZ vs IND: युजवेंद्र चहल की एक सैंडविच ने ड्रेसिंग रूम में मचाई हलचल, खाने के लिए टूट पड़े खिलाड़ी और फिर...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई के बे-ओवल में टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने दमदार तरीके से जीत दर्ज की। भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सीरीज में अपनी बढ़ बना ली।

Yuzvendra Chahal Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई के बे-ओवल में टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने दमदार तरीके से जीत दर्ज की। भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सीरीज में अपनी बढ़ बना ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार यानी 22 नवंबर को खेला जाएगा।

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल के सैंडविच के पीछे पड़े खिलाड़ी

मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के सैंडविच खाने की तस्वीरें वायरल हुई। दरअसल, मैच को थोड़ी देर बारिश के कारण रोकना पड़ा, जिस दौरान भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल सैंडविच खाते नजर आए। सैंडविच खाते युजवेंद्र चहल किसी से बात कर रहे होते हैं तभी शार्दुल ठाकुर वहां आ जाते हैं। कुछ देर बाद वह युजवेंद्र चहल का जूठा सैंडविच को पकड़कर खाने लगते हैं।

मोहम्मद सिराज भी हो जाते हैं पार्टी में शामिल

अभी एक सैंडविच का मजा युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर उठा ही रहे होते हैं कि मोहम्मद सिराज भी बीच में कूद पड़ते हैं। मोहम्मद सिराज भी चहल और शार्दुल के साथ उसी सैंडविच को तोड़कर खाने लगते हैं। तीनों खिलाड़ी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यह घटना भारतीय खिलाड़ियों के बीच प्रेम को भी दर्शाने का काम कर रही है।

चहल ने की दमदार वापसी

बता दें कि वर्ल्ड कप में टीम से बाहर बैठने वाले युजवेंद्र चहल ने मैदान पर वापसी के साथ ही कमाल किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। पूरे वर्ल्ड कप के दौरान बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे और चहल ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे। इस मैच में चहल ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए। जबकि मोहम्मद सिराज ने भी 4 ओवर में सिर्फ 24 रन ही खर्च कर 2 विकेट लेने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+