युजवेंद्र चहल ने उठाया बड़ा कदम, तलाक की खबरों के बीच श्रेयस अय्यर के साथ बिग बॉस में एंट्री, कब आएगा एपिसोड
Yuzvendra Chahal in Bigg Boss: भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और उनके पत्नी धनश्री वर्मा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। धनश्री वर्मा ने एक दिन पहले ही खुद के बारे में चल रही खबरों को लेकर ट्रोल्स को जवाब दिया था। इससे पहले चहल ने भी इन्स्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी।
चहल को विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से भी बाहर कर दिया गया है। इस बीच अब एक नई खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल और टीवी रियलटी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसका जिक्र किया गया है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट की की मानें, तो चहल और श्रेयस अय्यर दोनों वीकेंड के एपिसोड के दौरान बिग बॉस में दिखाए दे सकते हैं। रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में वह शो का हिस्सा हो सकते हैं। दरअसल पंजाब किंग्स में इस बार शामिल तीन प्लेयर्स को बिग बॉस में देखा जा सकता है।
श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह को पंजाब किंग्स में शामिल किया गया है। एपिसोड में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी नज़र आने वाली हैं। अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि क्या चहल अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने वाले हैं। फैन्स को बेसब्री से एपिसोड का इंतजार है।
हरियाणा की टीम से खेलने वाले चहल को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। हरियाणा क्रिकेट संघ ने कहा कि हमने यह फैसला सोच-समझकर लिया है। भविष्य की योजनाओं को देखते हुए और चहल से सलाह के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।
धनश्री वर्मा ने सच्चाई के साथ आगे बढने की बात बुधवार को अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में कही। चहल ने इससे पहले एक स्टोरी डाली और कहा कि चुप रहना एक संगीत है। चहल ने सुकरात की कुछ पंक्तियों को कोट करते हुए अपनी बात रखी लेकिन इसमें स्पष्ट कुछ नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications