धनश्री पर युजवेंद्र चहल की बहन का इशारों-इशारों में वार! क्या कह दिया जो अब मचा है बवाल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की बहन केना द्विवेदी (Kenaa Dwivedi) ने भाई दूज के अवसर पर अपने भाई के लिए इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने चहल को एक ऐसा इंसान बताया है जो महिलाओं की इज्जत करते हैं, हमेशा विनम्र रहते हैं और मुश्किल वक्त में भी शांति से चीजों को संभालते हैं।'
कई ऑनलाइन यूजर्स इस मैसेज को चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के लिए 'इशारों में दिया गया संदेश' मान रहे हैं, जिसके कारण ऑनलाइन अटकलों का बाजार गर्म है और यह पोस्ट अब सुर्खियों में बना हुआ है।

इस पोस्ट में केना ने अपने भाई के कैरेक्टर और वैल्यूज की तारीफ की। अपने पोस्ट में केना ने चहल के प्रोटेक्टिव नेचर और 'महिलाओं के प्रति सम्मान' की तारीफ की, और उन्हें ऐसा इंसान बताया जो 'जब दुनिया बुरी हो जाती है' तब भी चुप रहना पसंद करता है।
उन्होंने लिखा कि, 'कभी-कभी, रिश्ता खून का नहीं होता बल्कि एक वादे से बंधा होता है- मुझे प्रोटेक्ट करने, गाइड करने और जिंदगी के हर पड़ाव पर मेरे साथ खड़े रहने का वादा। तुमने हर दिन वह वादा निभाया है, मेरे अंदर के बच्चे को नेगेटिविटी से बचाया है, मुझे रोशनी की ओर गाइड किया है, और मुझे सिखाया है कि ज़िंदगी में ग्रेस और ताकत के साथ कैसे चलना है।'
उन्होंने कहा कि, 'तुम मुझे अपनी तरह मानते हो, कभी-कभी जब मुझे जरूरत होती है तो डांटते भी हो, फिर भी हर बात प्यार से कहते हो। तुमने मेरे अंदर की छोटी लड़की को एक जवान औरत बनते देखा है जो सेफ, वैल्यूड और समझी हुई महसूस करती है, और यह मेरे लिए ज़िंदगी की सबसे बड़ी ब्लेसिंग्स में से एक है।'
केना द्विवेदी ने आगे कहा कि, 'तुम वह इंसान भी हो जो सच में महिलाओं की इज्जत करता है, जो हर महिला को 'मैम' कहकर बुलाता है, जो अपने आस-पास हर इंसान की डिग्निटी की रक्षा करता है, और जब दुनिया बुरी हो जाती है तो चुप रहना पसंद करता है। जब मैं परेशान होकर पूछती हूं, 'तुम कुछ क्यों नहीं कहते?' तो तुम हमेशा मुझे याद दिलाते हो कि कभी-कभी, समय सब कुछ ठीक कर देता है और चुप्पी सबसे ज़्यादा बोलती है।'
केना ने आगे लिखा, 'जो लोग तुम्हारे दिल, तुम्हारे कैरेक्टर और तुम्हारी आत्मा को जानते हैं, वे उस प्रोटेक्टिव एनर्जी और ताकत को महसूस करते हैं जो तुम्हारे आस-पास हर किसी को सेफ महसूस कराती है। मुझे दी गई हर सीख, हर हंसी और हर सबक के लिए धन्यवाद। मुझे पता है कि मैं रास्ते में गलतियां करूंगी, लेकिन मुझे यह भी पता है कि तुम मुझे वापस सही रास्ते पर लाओगे, जैसा तुम हमेशा करते हो। तुम्हारी विल पावर, तुम्हारी ताकत, और खुद का मज़ाक उड़ाते हुए भी हर किसी को हंसाने की तुम्हारी काबिलियत दिखाती है कि तुम सच में कितने मज़बूत इंसान हो।'
उन्होंने आखिर में कहा कि, 'तुम मेरे लिए एक छिपे हुए आशीर्वाद हो, वादे से मेरे भाई हो, दिल से मेरे रक्षक हो, और आत्मा से मेरे गाइड हो। भगवान तुम्हें हमेशा नेगेटिविटी से बचाए, तुम्हारे दिल को ढेर सारे प्यार, हंसी और रोशनी से भर दे, और तुम दूसरों को जो भी अच्छाई देते हो, वह सब तुम्हें वापस मिले।
युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा 2020 में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान मिले थे, जब धनश्री ने चहल को ऑनलाइन डांस सिखाया था। उनका रिश्ता गहरा होता गया, और उन्होंने दिसंबर 2020 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। हालांकि, 2024 की शुरुआत में उनकी शादी में दिक्कत की खबरें सामने आईं। बॉम्बे हाई कोर्ट में कार्यवाही के बाद दोनों मार्च 2025 में अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications