‘मैं चहल के साथ बैठूंगा और कहूंगा’, युजी को टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहता है ये इंग्लिश दिग्गज

स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के बड़े मैच विनर में से हैं।

नई दिल्ली: स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के बड़े मैच विनर में से हैं। वनडे और टी20 फॉर्मेट में उन्होंने भारत को अकेले अपने दम पर कई मुकाबले भी जिताए हैं। टी20 इंटरनेशनल में तो वो भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। हालांकि, इतने शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भी चहल अभी तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। 121 इंटरनेशनल मैच खेल चुके चहल को अभी तक टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला है। हालांकि, इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) का मानना है कि चहल को सीधे टेस्ट में अवसर मिलना चाहिए।

टेस्ट खेलने के हकदार हैं युजवेंद्र

टेस्ट खेलने के हकदार हैं युजवेंद्र

स्वान का ऐसा कहना है कि वो टेस्ट क्रिकेट में बिना किसी शंका के चहल को टीम में रखना चाहेंगे। पूर्व स्पिनर के अनुसार, अगर वो भारतीय चयनकर्ता होते तो चहल को जरूर इस फॉर्मेट में टीम का हिस्सा बनाते। टाइम्स ऑफ क्रिकेट से बात करते हुए ग्रीम स्वान ने कहा, "मैं चहल के साथ बैठूंगा और मैं कहूंगा, 'यह क्या है? क्या आप भारत के लिए टेस्ट खेलना चाहते हैं?' अगर वह हां करते हैं, तो मैं उसे सीधे टीम में शामिल कर लूंगा। मुझे लगता है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। वह मेरी राय में दुनिया के सबसे अच्छे स्पिनर हैं। उनका नियंत्रण, बहुत मुश्किल परिस्थितियों में लेग-स्पिन गेंदबाजी करना, खासकर जब ओस पड़ती है और गेंद गीली हो जाती है, उस समय भी वे अविश्वसनीय हैं।"

मौका तो दें चयनकर्ता

मौका तो दें चयनकर्ता

जब स्वान से ये सवाल किया गया कि क्या चयनकर्ता खुद ऐसा चाहते हैं कि खिलाड़ी एक ही फॉर्मेट को खेले। इसके जवाब देते हए स्वान ने कहा, ''निश्चित रूप से लोग एक प्रारूप में कबूतर बन जाते हैं और फिर इसे कठिन पाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे कहना चाहिए कि युजवेंद्र लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सफेद गेंद के साथ सबसे अच्छा स्पिनर है, क्योंकि हम नहीं जानते कि क्या वह सर्वश्रेष्ठ रेड-बॉल स्पिनर हो सकता है, लेकिन इससे पता चलता है कि कुछ क्रिकेटरों को सफेद गेंद के प्रारूप में फंसाया गया है।"

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा रहा प्रदर्शन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा रहा प्रदर्शन

31 वर्षीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हरियाणा की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं। अभी तक खेले 31 फर्स्ट क्लास मैचों में चहल ने 33.21 की औसत से कुल 84 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान वह दो बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 6/44 का देखने को मिला।

वहीं, भारत की ओर से खेले 61 वनडे मैचों में उन्होंने 27.44 की औसत से कुल 104 और 60 T20I मुकाबलों में 24.66 की औसत से कुल 75 शिकार किए हैं। T20I की एक पारी में तो चहल ने एक बार 6 विकेट भी चटकाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+