'जिस दोस्त ने मुझे संभाला, उसे ही बदनाम किया', RJ महावश को लेकर फैली अफवाहों पर छलका युजवेंद्र चहल का दर्द
Yuzvendra Chahal On RJ Mahavash: भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पिछले कुछ महीनों से उनका नाम रेडियो जॉकी RJ महावश के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब चहल ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके और महावश के बीच कोई भी रिलेशनशिप नहीं है। चहल ने महावश के साथ दोस्ती के रिश्ते पर बात की है।
पॉडकास्ट में किए कई खुलासे (Yuzvendra Chahal On RJ Mahavash)
राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान चहल ने बताया कि ये अफवाहें सिर्फ एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुईं। चहल ने कहा कि मैं पहली बार किसी लड़की के साथ दिखा और लोगों ने लिंकअप शुरू कर दिया। हम ट्रेंड करने लगे। लेकिन हम रोने तो नहीं लगेंगे ना। उन्होंने बताया कि इस अफवाह का सबसे ज्यादा असर RJ महावश पर पड़ा, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'होमव्रेकर' और 'हाउस ब्रेकर' जैसे नामों से बुलाया गया।

'जो लड़की मेरी मदद कर रही थी, उसे ही बदनाम किया गया'
चहल ने भावुक होकर कहा कि जो लड़की मेरी मदद कर रही थी मुश्किल वक्त में उसी को बदनाम कर दिया गया। चहल ने आगे बताया कि जब भी वे दोस्तों के साथ बाहर जाते, फोटो क्रॉप करके सिर्फ उनकी और महावश की तस्वीरें वायरल की जातीं, जिससे दोनों को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि हम चार लोग साथ थे, लेकिन फोटो में सिर्फ हम दो ही दिखाए गए। इससे हमें और दोस्तों से मिलना भी मुश्किल हो गया।
'महिलाओं के लिए यह सब सहना और भी मुश्किल होता है'
चहल ने यह भी शेयर किया कि एक बार महावश उन्हें होटल से एयरपोर्ट छोड़ने आईं और वहीं उनकी एक फोटो वायरल हो गई, जिसमें लोगों ने कई "घटिया बातें" लिख दीं। चहल ने कहा कि महिलाओं के लिए यह सब सहना और भी मुश्किल होता है। उन्होंने महावश को समझाया कि सोशल मीडिया की बातें नजरअंदाज करनी चाहिए, लेकिन हर किसी के लिए यह करना आसान नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications