'खाओ मां कसम कि फैसले से,' एलिमनी के 4.75 करोड़ पर छलका युजवेंद्र चहल का दर्द, सरेआम की बड़ी मांग
Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक इसी साल हुआ है। दोनों बेहद जल्दी एक-दूसरे से अलग हो गए और कोर्ट ने भी मामला तुरंत निपटा दिया था। चहल की तरफ से 4 करोड़ 75 लाख रुपये की रकम धनश्री को दी गई, कोर्ट की देखरेख में ऐसा हुआ था।
अब दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले में चहल ने फिर से एलिमनी के मामले को उठाया है। हाई कोर्ट के अनुसार आत्मनिर्भर महिला के लिए एलिमनी की रकम नहीं है। हाई कोर्ट ने एलिमनी के लिए मिलने वाली रकम के लिए एक तर्क दिया है, जिसे लेकर चहल ने इन्स्टाग्राम पर सरेआम पोस्ट किया है।

चहल ने दिल्ली हाई कोर्ट के हालिया फैसले पर मज़ेदार अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। कोर्ट ने कहा है कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिला एलिमनी (भरण-पोषण राशि) की मांग नहीं कर सकती, क्योंकि एलिमनी सामाजिक न्याय के लिए होती है, न कि आर्थिक लाभ के लिए।
भारतीय क्रिकेटर ने लिखा कि मां कसम खाओ कि फैसले से अब नहीं पलटोगे। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया और फैंस ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दीं। इन्स्टाग्राम से पोस्ट उठाकर लोगों ने इसे कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि यह सही नहीं है लेकिन चहल के इन्स्टाग्राम पर जाकर देखने पर वह स्टोरी वहां भी थी।
लोगों ने कहा कि चहल को अपना दर्द याद आया है। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर चहल के रिएक्शन को कई लोगों ने मजाक के तौर पर लिया है लेकिन यह धनश्री के मामले से मेल खाता दिखाई दे रहा है क्योंकि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के बावजूद एलिमनी से पीछे नहीं हटी थीं।
धनश्री वर्मा ने हाल ही में एक रियलटी शो में चहल के ऊपर कई आरोप जड़े थे, उन्होंने यहां तक कहा था कि शादी के दो महीने बाद ही उन्होंने चहल को चीटिंग करते हुए पकड़ा था, इसके बाद चहल ने एक इंटरव्यू में आकर इन सभी बातों को निराधार बताया था।












Click it and Unblock the Notifications