लंबे समय बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में खली थी इस गेंदबाज की कमी

मैनचेस्टर, जुलाई 18। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर 8 साल के बाद वनडे सीरीज में मात दी है। रविवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया, जिसके बदौलत भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक-एक कर सभी प्लेयरों की तारीफ की। इस दौरान रोहित ने युजवेंद्र चहल को लेकर एक बड़ी बात कही, जिसके बाद माना जा रहा है कि युजी चहल का टी20 विश्व कप के लिए टीम में चयन तय है।

रोहित ने चहल को लेकर कही बड़ी बात

रोहित ने चहल को लेकर कही बड़ी बात

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि युजी चहल टीम के अहम खिलाड़ी हैं और इस सीरीज में उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया है, उनके पास इतना अनुभव है कि वो सभी फॉर्मेट में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान कहा कि ऐसी अनुभवी और अच्छए गेंदबाज का पिछले टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन उन्होंने जिस तरह से वापसी की है, उससे मैं बहुत खुश हूं।

टी20 विश्व कप के बेस्ट कैंडिडेट बने चहल

टी20 विश्व कप के बेस्ट कैंडिडेट बने चहल

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के इस बयान से यह तय माना जा रहा है कि इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए चहल को टीम में लिया जा सकता है, क्योंकि चहल इस वक्त रोहित के पसंदीदा गेंदबाजों में से एक हैं और पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद चहल ने आईपीएल 2022 में दमदार प्रदर्शन किया और अब इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। इसके बाद तो चहल टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुने जाने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।

इंग्लैंड में युजी चहल का प्रदर्शन

इंग्लैंड में युजी चहल का प्रदर्शन

आपको बता दें कि इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की है। वनडे सीरीज में वो भारत के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। चहल ने सीरीज के 3 मैचों में 5.35 की इकॉनमी से रन देकर 7 विकेट हासिल किए हैं। वनडे से पहले टी20 सीरीज में भी चहल का प्रदर्शन काफी बढ़िया था। टी20 सीरीज में 7.00 इकॉनमी से रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड में अच्छे प्रदर्शन के बाद युजी चहल टी20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की पसंद बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+