'मैंने विराट को बाथरूम में रोते देखा', जब कोहली ने आंसुओं में छिपा लिया अपना दर्द, हुआ बड़ा खुलासा

Yuzvendra Chahal On Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम से बाहर हैं। युजवेंद्र चहल आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते नजर आए थे, जहां भी वह गेंद से कुछ खास असर नहीं छोड़ सके थे। हाल ही में एक पॉडकास्ट 'Figuring Out With Raj Shamani' में उन्होंने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

युजवेंद्र चहल ने खोला बड़ा राज (Yuzvendra Chahal On Virat Kohli)

युजवेंद्र चहल ने बताया कि 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद उन्होंने विराट कोहली को बाथरूम में रोते हुए देखा था। यह मैच मैनचेस्टर में खेला गया था, जहां टीम इंडिया 240 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। चहल इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली को उन्होंने बेहद करीब से दर्द में देखा था।

Virat Kohli 1

चहल को है इस बात का अफसोस

इस घटना का ज़िक्र करते हुए चहल ने कहा कि साल 2019 वर्ल्ड कप में मैंने विराट भैया को बाथरूम में रोते देखा। जब मैं आखिरी बल्लेबाज के रूप में मैदान से वापस लौट रहा था, तब भी उनकी आंखों में आंसू थे। उस दिन लगभग हर खिलाड़ी की आंखें नम थीं।

चहल ने आगे बताया कि वह खुद भी उस प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा कि ये माही भैया (महेंद्र सिंह धोनी) का आखिरी मैच था। मुझे आज भी अफसोस होता है कि मैं और बेहतर गेंदबाज़ी कर सकता था। मैंने 10 ओवर में 63 रन दिए, और लगा कि 10-15 रन कम देता तो टीम को फायदा होता। अगर मैं थोड़ा शांत रहता तो शायद प्रदर्शन और अच्छा होता।

कोहली-रोहित की कप्तानी पर तोड़ी चुप्पी

चहल ने कप्तानी के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अंतर को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि रोहित भैया मैदान पर बहुत संतुलित रहते हैं, जबकि विराट भैया हर दिन एक जैसी ऊर्जा लाते हैं। उनके साथ खेलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। फिलहाल युजवेंद्र चहल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि भारतीय टेस्ट टीम वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ खेल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+