युजवेंद्र चहल ने खत्म किया सस्पेंस! धनश्री के साथ नए प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी खबर, हैरान करने वाली जानकारी
Yuzvendra Chahal: इस बीच चहल ने इन तमाम कयासों पर खुद सामने आकर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ शब्दों में कहा कि रियलिटी शो में उनकी एंट्री से जुड़ी खबरें पूरी तरह अटकलें हैं और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। चहल ने यह भी स्पष्ट किया कि न तो वह किसी ऐसे शो से जुड़े हैं और न ही इस तरह की कोई बातचीत या प्रतिबद्धता मौजूद है।
दरअसल, चर्चा जिस शो को लेकर थी, वह भारत का अपकमिंग मेगा रियलिटी शो 'The 50' बताया जा रहा है, जिसकी लॉन्च डेट 1 फरवरी तय मानी जा रही है। रिपोर्ट्स में यह तक दावा किया गया कि इस शो में चहल की मुलाकात उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से होगी, जिससे फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी और चार साल बाद अलग होने का फैसला लिया।

Yuzvendra Chahal ने क्या कहा
शो को लेकर स्थिति साफ़ करते हुए युजी ने लिखा कि ये दावे पूरी तरह अटकलों पर आधारित और गलत हैं। युजवेंद्र का हालिया रिपोर्ट्स में बताए गए किसी भी शो से कोई संबंध नहीं है और इस तरह की किसी भी चर्चा या प्रतिबद्धता की कोई बात नहीं हुई है। हम मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया यूज़र्स से अनुरोध करते हैं कि वे अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
Yuzvendra Chahal करेंगे IPL में धमाल
साफ है कि युजवेंद्र चहल का अगला मंच कोई रियलिटी शो नहीं, बल्कि वही क्रिकेट का मैदान है, जहां उनकी फिरकी का असली जादू देखने को मिलता है। आगामी आईपीएल भी काफी नजदीक है। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने के लिए चहल को 18 करोड़ की धन राशि मिलती है। आईपीएल से पहले पंजाब किंग्स का कैम्प लगेगा, वहां भी उनको काम करना है।
चहल को हाल ही में अपनी छुट्टियों के दौरान भारत से बाहर देखा गया था। खेल से ब्रेक मिलने पर वह तुरंत कहीं न कहीं घूमने निकल जाते हैं। दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने एक रियल्टी शो किया था। धनश्री की तरफ से नए शो को लेकर कोई बयान नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications