युजवेंद्र चहल ने कोर्ट में धनश्री वर्मा पर मारा जबरदस्त ताना, क्रिकेटर ने क्या किया जिसकी पूरे देश में चर्चा
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: मुंबई के बांद्रा स्थित एक फैमिली कोर्ट से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक का निर्णय आ गया। अब दोनों पति और पत्नी नहीं हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए एक्स हो गए हैं। इस बीच युजी चहल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल है।
धनश्री को बतौर गुजारा भत्ता चहल से 4 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि मिली है और यह टैक्स फ्री रकम है, जो एक बार में फाइनल सेटलमेंट के तौर पर है। इस तरह की रकम पर टैक्स नहीं होता। इससे आगे बढ़ने पर चहल का एक मैसेज या दूसरे शब्दों में कहें तो ताना देखने को मिला है।

पैसों को लेकर युजवेंद्र चहल की तरफ से धनश्री वर्मा को ताना मारने जैसा कुछ किया गया है। उन्होंने कोर्ट में एक ऐसी टी-शर्ट पहनकर प्रवेश किया था, जिसके ऊपर साफ़ शब्दों में कुछ लिखा था। इसका मतलब पैसों से था और माना जा रहा है कि यह धनश्री के ऊपर एक कटाक्ष था।
युजी चहल की टी-शर्ट पर लिखा था 'Be Your Own Sugar daddy' जिसका मतलब हुआ कि खुद के लिए खुद ही आर्थिक सहारा बनें, किसी और पर निर्भर न रहें। चहल का यह वीडियो और फोटो काफी ज्यादा वायरल हो गया है। इस पर फैन्स की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कहने का मतलब यह था कि चहल ही थे, जो धनश्री के लिए आर्थिक सहारा बने और उनका मतलब यह था कि दूसरों का सहारा बनने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।
Yuzvendra Chahal ने क्या किया
जब चहल कोर्ट के अंदर जा रहे थे, उस समय उन्होंने एक ब्लैक जैकेट पहना हुआ था। इस वजह से टी-शर्ट के ऊपर लिखी हुई लाइन पता नहीं चली और वापस आते समय मामला सबके सामने आ गया। तलाक का फैसला आने के बाद जब वह वापस अपने घर जा रहे थे, उस समय जैकेट नहीं पहना था। वह जैकेट उतारकर टी-शर्ट के साथ बाहर निकले थे। उस बार फैन्स ने उनका वीडियो लेकर वायरल कर दिया क्योंकि यह लाइन मजेदार थी और ऐसा लग रहा था कि जानबूझकर लिखी गई थी।
Yuzvendra Chahal ने पहले ही दे दी आधी रकम
धनश्री को चहल ने जो रकम देने पर सहमति जताई थी, उसमें से 2 करोड़ 37 लाख रुपये वह पहले ही जमा कर चुके थे। बची हुई राशि फाइनल निर्णय आने के बाद देने की सहमति बनी थी और दोनों की तरफ से तलाक की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने की अर्जी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications