Dhanashree Chahal: कौन उजाड़ना चाहता है चहल और धनश्री का घर? यूजर्स खुलकर ले रहे इस तीसरे शख्स का नाम
Yuzvendra Chahal Dhanashree: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की जोड़ी को हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स और प्यारी तस्वीरों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो करके सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है, जोकि बिल्कुल भी सामान्य घटना नहीं है। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि एक तीसरे व्यक्ति की वजह से उनके रिश्ते में खटास आ गई है।
हालांकि, भारतीय क्रिकेटर और धनश्री ने अभी तक एक दूसरे से अलग होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हाल ही में धनश्री की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया था, जिसने एक बार फिर से कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है।

इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री की तस्वीरें भी हटा दीं
युजवेंद्र चहल ने धनश्री को सिर्फ अनफॉलो ही नहीं किया है, बल्कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें भी हटा दी हैं। इस कदम से तलाक की अफवाहों को बल मिला है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले, धनश्री की अपने दोस्त प्रतीक उटेकर के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। तस्वीर में वे दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिख रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और चर्चाएं हुईं।
तलाक की खबरों की बीच चर्चा में आया तीसरा शख्स
दोनों के बीच अगर वाकई में तलाक हो रहा है, तो इसकी वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। हालांकि, कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर इन अफवाहों के बाद फिर से चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि प्रतीक को कोरियोग्राफर और धनश्री का दोस्त दोनों के रूप में जाना जाता है।
कौन उजाड़ना चाहता है चहल और धनश्री का घर?
कुछ यूजर्स तो यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि इसी तीसरे व्यक्ति की वजह से उनके रिश्ते में खटास आ गई है। हालांकि, हम इस तरह का कोई दावा नहीं करते हैं। यूजी और धनश्री की ओर से तलाक की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने से सभी में संशय बना हुआ है। जब तक वे खुलकर नहीं बोलते, उनके रिश्ते की असली स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications