युजवेंद्र चहल की बाहों में नजर आईं RJ महवश, वायरल Video में दिखी खास बॉन्डिंग, धवन का रिएक्शन चौंका देगा
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में हैं। वह 2025 काउंटी चैंपियनशिप और वन-डे कप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे हैं। लेकिन क्रिकेट से हटकर एक और वजह है जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। चहल का उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में चहल के लिए एक छोटा-सा बर्थडे सेलिब्रेशन होता दिख रहा है। वीडियो में चहल काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस बीच एक पल ऐसा आता है जब वह महवश को गले लगाते हैं। दोनों के बीच के इस पल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

RJ महवश सफेद टैंक टॉप और नीली डेनिम स्कर्ट में काफी खूबसूरत लग रही थीं, और उनकी सिंगल पोनीटेल ने उनके लुक को और भी क्यूट बना दिया। पार्टी के दौरान चहल जब महवश को गले लगाते हैं, तो पीछे से ताली बजाते और मुस्कुराते लोग के बीच शिखर धवन का रिएक्शन भी देखने लायक था। चहल की मुस्कान और महवश का खिला चेहरा, दोनों के बीच की बॉन्डिंग को बयां कर रहा था।
दोनों के खास पल पर फैंस ने दिए रिएक्शन
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, 'आपके गले लगाने के अंदाज से पता चलता है कि आप कितने करीब हैं।' कई लोगों ने दिल और आग वाले इमोजी के जरिए अपनी एक्साइटमेंट दिखाई। ज़्यादातर नेटिजन्स मान रहे हैं कि यह रिश्ता सिर्फ़ दोस्ती से कहीं आगे बढ़ चुका है।
एक यूजर ने कुछ अलग सोचा और लिख दिया कि, 'मुझे क्यों लग रहा ये जोड़ी भी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।' एक ने लिखा, 'धनश्री तो ऐसे ही बदनाम थी।' आरजे महवश ने चहल की एक तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें चहल एक खूबसूरत रेस्टोरेंट में कैज़ुअल शर्ट पहने बैठे दिख रहे हैं। वह कैमरे की तरफ देख रहे थे, और ऐसा लग रहा था कि तस्वीर महवश ने ही खींची है।
धनश्री से क्यों अलग हुए थे चहल?
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में बेहद निजी समारोह में हुई थी जानकारी के मुताबिक, वे जून 2022 से अलग रह रहे थे, जब तक कि मार्च 2025 में बंबई हाई कोर्ट ने उन्हें आपसी सहमति से तलाक दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके अलग होने की प्रमुख वजह बनी थी- धनश्री का मुंबई में बसने का आग्रह और चहल की हरियाणा में घर बनाकर रहने की इच्छा।
चहल का क्रिकेट करियर: स्पिन के जादूगर का सफर
टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का करियर आंकड़ों से भरा नहीं, बल्कि कम मौकों में बड़े कमाल करने की मिसाल है। उन्होंने टेस्ट में अब तक डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वनडे, टी20 और आईपीएल में उनका जलवा कायम रहा है।
वनडे करियर (ODI Career)
- मैच: 72
- विकेट: 121
- बेस्ट फिगर: 6/42
- औसत (Avg): 27.13
- इकोनॉमी: 5.27
- 5 विकेट हॉल: 2 बार
टी20 इंटरनेशनल (T20I Career)
- मैच: 80
- विकेट: 96
- बेस्ट फिगर: 6/25
- औसत: 25.09
- इकोनॉमी: 8.19
आईपीएल करियर (IPL Career)
- मैच: 174
- विकेट: 221
- बेस्ट: 5/40
- औसत: 22.77
- इकोनॉमी: 7.96












Click it and Unblock the Notifications