लौकी पकड़कर खड़े हो गए युजवेंद्र चहल, युवराज ने सरेआम उड़ाया मजाक

टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। आए दिन चहल ट्विटर या इंस्टाग्राम पर कोई न कोई फनी वीडियो या फोटो शेयर करते हैं।

Yuzvendra Chahal

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। आए दिन चहल ट्विटर या इंस्टाग्राम पर कोई न कोई फनी वीडियो या फोटो शेयर करते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर वह भारतीय टीम और आईपीएल में अपने साथी खिलाड़ियों को मजाक उड़ाने में भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में इंस्टाग्राम पर चहल ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह लौकी पकड़कर खड़े हुए थे। चहल ने लौकी को क्रिकेट बैट की तरह पकड़ा हुआ था। बस फिर क्या था... युजवेंद्र चहल की इस पोस्ट पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। युवी ने सरेआम इंस्टा पर ही कमेंट पर चहल का मजाक उड़ाया।

Recommended Video

      Yuzvendra Chahal ने लौकी के साथ शेयर की तस्वीर, Yuvraj ने करदी खिंचाई| वनइंडिया हिन्दी | #Cricket

      चहल की पोस्ट पर युवी ने लिए मजे

      चहल की पोस्ट पर युवी ने लिए मजे

      हाल ही में रिलीज हुई पंचायत-2 वेब सीरीज को लेकर चहल ने हाथों में लौकी लिए एक पोस्ट शेयर किया। फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- मैं शर्त लगाता हूं कि मेरी लौकी से निकला शॉट स्टेडियम के पार होगा। दरअसल, पंचायत-2 में लौकी और अभिनेता जितेंद्र के बीच खास संबंध दिखाया गया है। सीरीज में गांव के सरपंच का किरदार निभा रहे रघुवीर यादव, सचिव जी (जितेंद्र) को हरबार लौकी गिफ्ट करते हैं। इसी पोस्ट पर मजे लेते हुए युवराज सिंह ने कमेंट कर लिखा, ‘'तुम्हारी लौकी का साइज भी तुम्हारे जितना ही है।‘' युवी के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसके जमकर मीम्स भी बन रहे हैं।

      पर्पल कैप विजेता है चहल

      पर्पल कैप विजेता है चहल

      हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के 15वें सीजन में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। 31 वर्षीय चहल ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 17 मैचों में 19.52 की औसत से कुल 27 विकेट हासिल किए। 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले चहल ने पहली बार पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। बता दें कि पर्पल कैप आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दी जाती है। चहल की टीम राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन टीम को रनर-अप रहकर ही संतोष करना पड़ा। फाइनल में गुजराट टाइटन्स ने रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था।

      अब नीली जर्सी में आएंगे नजर

      अब नीली जर्सी में आएंगे नजर

      9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जहां शानदार फॉर्म में चल रहे युजवेंद्र चहल भी नजर आएंगे। इस सीरीज में अनुभवी लेग स्पिनर से टीम इंडिया को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी चहल के नाम पर ही दर्ज है। 54 टी20 आई मैचों में उन्होंने 68 विकेट लिए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+