Yuvraj Singh ने रणजी नहीं खेलने वालों पर तोड़ी चुप्पी, कोहली-रोहित के लिए कही यह बात

Yuvraj Singh: युवराज सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की हार के बाद इन दोनों दिग्गजों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इस बीच युवराज सिंह ने इन दोनों प्लेयर्स को एक ख़ास सलाह दी है।

युवी ने घरेलू क्रिकेट की अहमियत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका मानना था कि फॉर्म में वापस आने के लिए रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जा सकते हैं। उनके अनुसार घरेलू क्रिकेट में खेलने से खिलाड़ी को एक तरह से अभ्यास होता है।

yuvraj singh

Yuvraj Singh ने दी सलाह

पीटीआई से बातचीत में युवराज सिंह ने कहा कि घरेलू क्रिकेट अहम है। मैं हमेशा यह मानता हूँ कि अगर आपके पास समय है और प्रदर्शन अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। मुझे यह लगता है कि घरेलू क्रिकेट काफी अहम है। अगर आपके पास समय है और चोटिल नहीं हो, तो इसे खेलना चाहिए।

Yuvraj Singh के अलावा भी सीनियर्स ने दिया था ज़ोर

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारत की हार के बाद कई पूर्व सीनियर प्लेयर्स ने भी घरेलू क्रिकेट की उपयोगिता के बारे में बात की थी। भारत की लगातार हार के बाद रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दिया।

रोहित ने जॉइन किया अभ्यास सेशन

भारतीय टीम की पराजय के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की आलोचना लगातार हुई है। ऐसे में रोहित शर्मा ने मुंबई रणजी टीम का प्रैक्टिस सेशन जॉइन कर लिया। हालांकि वह मुंबई के लिए रणजी मैच में खेलने के लिए उतरेंगे या नहीं, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ प्लेयर्स खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

उधर शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अपनी रणजी टीमों के लिए खेलने की सहमति जताई है। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी मुंबई की रणजी टीम से खेलेंगे। विराट कोहली के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+