युवराज सिंह की मां को ब्लैकमेल करने की कोशिश, कहा- 40 लाख रुपये दो नहीं तो फंसा दूंगी, जानिए पूरा मामला
Yuvraj Singh Mother Ransom Case: क्रिकेटर युवराज सिंह का परिवार एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार जो मामला सामने आया है वह उनकी मां से शबनम सिंह से जुड़ा है। दरअसल, युवराज की मां शबनम सिंह से उनके घर की महिला केयरटेकर ने ही उनसे 40 लाख रुपये की डिमांड कर दी। महिला ने कहा कि यदि 40 लाख रुपये नहीं दोगी तो पूरे परिवार को झूठे केस में फंसा दूंगी।
इस मामले में गुरुग्राम के DLF फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी महिला की पहचान हेमा कौशिक उर्फ डिम्पी के रूप में हुई है। यह महिला युवराज के छोटे भाई जोरावर सिंह की केयरटेकर बताई जा रही है। इस महिला का व्यवहार खराब होने के चलते इसे नौकरी से 20 दिन के भीतर ही निकाल दिया गया था।

आरोपी महिला हेमा कौशिक ने 19 जुलाई को युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की मां शबनम सिंह को व्हाट्सएप मैसेज कर धमकी दी कि वह 23 जुलाई को झूठा केस दर्ज करा देगी। जिससे पूरा परिवार बुरी तरह फंस जाएगा। इसके बाद शबनम सिंह ने कहा कि यह रकम तो बहुत बड़ी है। इतना पैसा जमा करना मुश्किल है। सोमवार तक मैं 5 लाख रुपये का इंतजाम कर सकती हूं। लेकिन बात तब मंगलवार को तय हुई। इसके बाद शबनम सिंह ने जाकर थाने में इस बारे में सूचित कर दिया और मामला दर्ज करवा दिया।
मंगलवार को 5 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुई आरोपी महिला
मंगलवार को आरोपी महिला जैसे ही तय स्थान पर पहुंची वैसे ही पुलिस ने पीछे से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिर अवैध वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
डिप्रेशन में चल रहे युवराज से छोटे भाई जोरावर सिंह
बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के छोटे भाई जोरावर सिंह इन दिन डिप्रेशन में चल रहे हैं। उन्हीं की देखरेख के लिए एक महिला केयरटेकर रखी गई थी। जो कि उनका देखभाल करती थी। लेकिन कुछ ही दिन में उस महिला केयरटेकर का व्यवहार बदलने लगा। जिसके बाद युवराज की मां शबनम सिंह ने उसे हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications