Yuvraj Singh ने खरीदी BMW X7, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश; जानें लग्जरी एसयूवी के फीचर्स

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने शानदार क्रिकेट करियर और महंगी-महंगी कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं।

नई दिल्ली, 6 अगस्त: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने शानदार क्रिकेट करियर और महंगी-महंगी कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेटर ने हाल ही में BMW X7 का एक टॉप-एंड वेरिएंट खरीदा है। MBW X7 के टॉप-एंड वेरिएंट को xDrive40iM Sport के नाम से जाना जाता है। इस वेरिएंट की कीमत लगभग 1.19 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। X7 जर्मन निर्माता BMW की फ्लैगशिप SUV है। हाल ही में खरीदी गई BMW X7 के अलावा पूर्व क्रिकेटर के पास F10 M5, E60 M5, F86 X6M और एक E46 M3 भी हैं।

हेजल का वीडियो वायरल

हेजल का वीडियो वायरल

हाल ही में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें उनके लुक में काफी बदलाव नजर आ रहा था। हेजल प्रेग्नेंसी के बाद काफी बदल गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो में हेजल का वेट काफी ज्यादा है जिस कारण फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे। उनके इस वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ऑरेंज टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं।

युवराज सिंह का करियर

युवराज सिंह का करियर

युवराज सिंह ने अपने करियर में अब तक 40 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 62 पारियों में उन्होंने 33.92 की औसत और 57.97 के स्ट्राइक रेट से 1900 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 11 अर्धशतक और 3 शतक जड़े हैं। 304 वनडे में युवी ने 36.55 की औसत और 87.67 के स्ट्राइक रेट से 8701 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में युवराज ने 52 अर्धशतक और 14 शतक लगाए हैं। वहीं 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में युवराज ने 28.02 की औसत और 136.38 के स्ट्राइक रेट से 1177 रन बनाए हैं।

लग्जरी एसयूवी के फीचर्स

लग्जरी एसयूवी के फीचर्स

  • BMW X7 xDrive40i वैरिएंट में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है।
  • यह इंजन 340 hp का अधिकतम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • xDrive30d वैरिएंट में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है।
  • यह इंजन 265 hp का अधिकतम पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • पेट्रोल इंजन की टॉप स्पीड 245 वहीं डीजल इंजन की टॉप स्पीड 227 किमी प्रति घंटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+