Video: मुंबई इंडियंस के नन्हें फैन को रास नहीं आई MI की जीत, कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर कह दी बड़ी बात
IPL 2024: मुंबई इंडियंस (MI) ने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2024 सीज़न का अपना पहला मैच जीता था। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड ने पारी के अंतिम ओवर में एनरिक नॉर्टजे को 32 रन देकर एमआई को 20 ओवरों में 234/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
डीसी ने ट्रिस्टन स्टब्स की 25 गेंदों में नाबाद 72 रन की बदौलत लक्ष्य हासिल करने की कोशिश जरूर की। हालांकि, जेराल्ड कोएत्ज़ी ने अंतिम ओवर में तीन विकेट लिए, जिससे एमआई ने अंत में 29 रनों की बड़ी जीत हासिल की।
हार्दिक पंड्या के नेतृत्व से संतुष्ट नहीं फैन
एमआई की जीत के बावजूद, एक नन्हें फैन ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वह इस सीजन में अब तक कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है। एक वायरल वीडियो में, युवा फैन ने सुझाव दिया कि एमआई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाकर गलती की, और कहा कि फ्रेंचाइजी ने उस सलामी बल्लेबाज के प्रति कोई वफादारी नहीं दिखाई जिसने उन्हें पांच आईपीएल खिताब दिलाए।

युवा फैन ने कहा कि, 'जो कप्तान (रोहित शर्मा) आपको पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताया, उसके लिए इतना भी लॉयल्टी नहीं रखते हो।' फैन कहा कि, अंतिम ओवर में शेफर्ड की घातक गेंदबाजी के कारण और हार्दिक के एक भी ओवर नहीं फेंकने के कारण एमआई ने मैच जीत लिया।
फैन ने कहा कि, रोमारियो शेफर्ड के आखिरी ओवर ने हमें बचाया, हमारे गेंदबाज बहुत अच्छे थे। यह अच्छा है कि हार्दिक को गेंदबाजी नहीं मिली, अन्यथा मैच 14वें ओवर में ही समाप्त हो गए होता। युवा प्रशंसक ने हार्दिक से विकेट लेना शुरू करने और बल्लेबाजी करते समय अपने स्ट्राइक-रेट में सुधार करने का भी आग्रह किया।
लगातार तीन हार के बाद हार्दिक अपने नेतृत्व की जांच के दायरे में हैं। हालांकि, रोहित की जगह उन्हें लेने से मुंबई के फैंस आज भी समय-समय पर आपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications