IPL 2024: शिखर धवन हुए बेटे जोरावर के लिए भावुक, सोशल मीडिया पर आकर बताया दर्द
Shikhar Dhawan: पत्नी आयशा से तलाक के बाद भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन बेटे से दूर होने का दर्द बता चुके हैं। उनको मिलने का मौका भी नहीं मिल पाता। धवन का बेटा जोरावर अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है और पिता उनको भारत में याद करते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं।
पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन इस सीजन ठीक नहीं रहा है। शिखर धवन इस सीजन अपने बेटे जोरावर को मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स की जर्सी के साथ फोटो डालते हुए धवन ने एक जोरदार बात लिखी है। उनके बेटे जोरावर के नाम की जर्सी में उन्होंने फोटो क्लिक की है।

धवन के हाथ में मौजूद जर्सी में बेटे जोरावर का नाम है और एक नम्बर लिखा है। धवन ने कैप्शन में लिखा कि तुम हमेशा मेरे साथ हो मेरे बच्चे। हवन के पोस्ट को लाखों लोगों ने पसंद किया और काफी लोगों की तरफ से कमेंट्स भी आए हैं। इससे पहले पिछले साल धवन ने बेटे के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट किया था।
धवन ने बताया कि पापा तुम्हें बहुत मिस करते हैं। मुझे सभी जगह से ब्लॉक कर दिया गया है। धवन ने अपने बेटे को संबोधित करते हुए लिखा था कि तुम्हारे पापा हमेशा सकारात्मक रहते हैं, मुस्कुराते हुए उस समय का इंतजार करते हैं, जब भगवान की कृपा से हम दोबारा मिलेंगे।
धवन ने अपने उस पोस्ट में यह भी लिखा था कि शरारती बनो लेकिन विनाशकारी नहीं। दाता बनो, विनम्र, दयालु, धैर्यवान और मजबूत बनो। आपको न देखने के बावजूद, मैं लगभग हर दिन आपको संदेश लिखता हूं। साझा करता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और मेरे जीवन में क्या नया है। ज़ोरा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।












Click it and Unblock the Notifications