Year Ender 2025: साल 2025 में रोहित शर्मा ने जड़े कितने शतक? 'हिटमैन' ने किस मैच में बनाए कितने रन

Year Ender 2025, Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2025 का अंत शानदार अंदाज़ में किया है। विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 75 रनों की अहम पारी खेलने के साथ ही रोहित ने इस साल के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को विराम दिया। उन्होंने 2025 में खेले गए 14 वनडे पारियों में 50 की बेहतरीन औसत से कुल 650 रन बनाए।

वनडे पर फोकस कर रहे हैं रोहित शर्मा (Year Ender 2025, Rohit Sharma)

रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 2024 में टी-20 फॉर्मेट और 2025 की शुरुआत में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। साल 2025 में रोहित के प्रदर्शन की बात करें तो इस पूरे साल भारतीय टीम के लिए रोहित ने कई अहम योगदान दिए हैं। रोहित शर्मा ने इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत में अपनी बल्लेबाजी से अहम योगदान दिया।

Year Ender 1

ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खिलाफ दिखाया दम

उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए उन्होंने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के तीसरे मैच में सिडनी में शानदार शतक (121)* जड़ा था। साल के अंतिम वनडे सीरीज़ में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 57 और 75 रनों की दो उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे भारत ने सीरीज 2-1 से जीती।

अब होगी अगले साल वापसी

रोहित शर्मा अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जनवरी 2026 में वापसी करेंगे। नए साल की शुरुआत में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलनी है। रोहित का लगातार शानदार प्रदर्शन यह दर्शाता है कि 2027 वर्ल्ड कप के लिए वह भारतीय टीम की योजनाओं में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहेंगे।

रोहित शर्मा - साल 2025 में खेली गई सभी वनडे पारियां

2 (7) बनाम इंग्लैंड, नागपुर
119 (90) बनाम इंग्लैंड, कटक
1 (2) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद
41 (36) बनाम बांग्लादेश, दुबई
20 (15) बनाम पाकिस्तान, दुबई
15 (17) बनाम न्यूज़ीलैंड, दुबई
28 (29) बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई
76 (83) बनाम न्यूज़ीलैंड, दुबई
8 (14) बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ
73 (97) बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड
121* (125) बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी
57 (51) बनाम साउथ अफ्रीका, रांची
14 (8) बनाम साउथ अफ्रीका, रायपुर
75 (73) बनाम साउथ अफ्रीका, विशाखापत्तनम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+