Year Ender 2025: एशिया कप से लेकर IPL भगदड़ तक, 3 विवाद जिन्होंने हिला दिया भारतीय क्रिकेट
Year Ender 2025: साल 2025 में भारतीय टीम ने नई उंचाइयों को छूने का काम किया। टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी से लेकर एशिया कप तक बड़े इवेंट्स अपने नाम किये। फैन्स के यह एक तरह से यह यादगार साल बन गया लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी देखने को मिली, जिससे निराशा हाथ लगी।
साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार जीतों के साथ-साथ तीन बड़े विवादों की वजह से भी चर्चा में रहा। इन घटनाओं ने न सिर्फ सुर्खियाँ बटोरीं, बल्कि क्रिकेट प्रशासन, आयोजन व्यवस्था और खेल भावना पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

भारत-पाकिस्तान हैंडशेक मामला
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने की प्रक्रिया नहीं हुई। इस घटना ने तुरंत तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट बोर्ड्स तक बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक तनाव से जोड़कर देखा, जबकि कई पूर्व खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया कि क्या क्रिकेट को मैदान के बाहर की राजनीति से अलग रखा जा सकता है?
मोहसिन नकवी एशिया कप फाइनल की ट्रॉफी लेकर भागे
एशिया कप में खिताबी मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली, जब मंच पर मोहसिन नकवी अड़कर खड़े हो गए। भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने मना कर दिया और नकवी ने अपनी जगह खड़े होकर ट्रॉफी देने की जिद्द की। काफी समय तक ड्रामा होने के बाद नकवी ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए और यह अभी तक एशियं क्रिकेट काउंसिल के दुबई स्थिति ऑफिस में रखी हुई है।
आरसीबी की जीत की ख़ुशी मातम में बदली
आईपीएल में आरसीबी ने पहली बार टाइटल अपने नाम कर लिया। इस फ्रेंचाइज़ी की ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित सेलिब्रेशन इवेंट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोगों की जान गई और कई घायल हुए। इस घटना ने क्रिकेट आयोजनों में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक अनुमति प्रक्रिया पर गहरे सवाल खड़े कर दिए। आरसीबी की जीत की ख़ुशी तुरंत मातम में बदल गई।












Click it and Unblock the Notifications