Year Ender 2024: 5 गेंदबाजों ने किया इस साल टी20 में टॉप प्रदर्शन, कौन सा भारतीय शामिल?
Year Ender 2024: साल 2024 टी20 क्रिकेट के लिहाज से टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा रहा है। भारत के अलावा अन्य कई टीमों ने भी इस वर्ष अपने खेल से दिल जीतने का काम किया है। भारतीय टीम के लिए यह वर्ष खास हमेशा रहेगा क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रचने का काम किया है।
गेंदबाजों ने भी इस साल अपने खेल से प्रभावित करने का काम किया है। भारत से भी एक क्रिकेटर ऐसा है, जिसकी गेंदबाजी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया। पांच टॉप विकेट टेकर्स का जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।

एहसान खान
यह गेंदबाज हांगकांग से आता है। इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इसी गेंदबाज के नाम है। एहसान खान ने 27 मुकाबले खेलते हुए 46 विकेट अपने नाम किये। एक पारी में 4 विकेट का कारनामा चार बार किया है।
जुनैद सिद्दीकी
यह क्रिकेटर यूएई से आता है। 25 मैचों में उन्होंने कुल 40 विकेट अपने नाम किये हैं। 14 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा उन्होंने दो बार किया है। उनकी धांसू गेंदबाजी का जलवा रहा है।
उस्मान नजीब
साउदी अरब से आने वाले इस गेंदबाज ने लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। सबसे छोटे प्रारूप में इस गेंदबाज ने इस साल कुल 21 मैच खेले और 38 विकेट अपने नाम किये।
अर्शदीप सिंह (Year Ender 2024)
टॉप पांच में एकमात्र भारतीय अर्शदीप सिंह हैं। अर्शदीप ने टीम इंडिया के लिए 18 मुकाबले खेले और 36 विकेट अपने नाम किये। अर्शदीप सिंह ने पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा एक बार किया है।
यासिन पटेल (Year Ender 2024)
पटेल कुवैत के लिए खेलते हैं और इस साल टी20 में टॉप विकेट टेकर्स में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 36 विकेट हासिल किये। जहाँ तक उनके बेस्ट प्रदर्शन की बात है, तो यह 6 रन देकर 3 विकेट है।












Click it and Unblock the Notifications