Year Ender 2024: भारतीय टीम ने नहीं जीता इस साल एक भी वनडे मैच? कितने मैचों में मिली हार
Year Ender 2024: वर्ष 2024 पर समाप्ति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्रिकेटिंग गतिविधियाँ भी चल रही है लेकिन जल्दी ही नया साल आ जाएगा और क्रिकेट में कुछ धांसू होने की उम्मीद भी रहेगी। भारत के लिए यह साल क्रिकेट के हिसाब से अच्छा रहा है क्योंकि एक वर्ल्ड कप मिला है।
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा दिया और दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में हराकर टाइटल जीत लिया। टी20 क्रिकेट के हिसाब से यह साल भारतीय टीम के लिए शानदार रहा है। भारत ने इस वर्ष महज दो टी20 मैचों में ही पराजय का सामना किया। अन्य मैचों में जीत हासिल की।

एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें, तो यहाँ मामला खराब हो गया। भारत ने इस साल खेले गए वनडे मैचों में एक बार भी जीत दर्ज नहीं की। हालांकि एकदिवसीय मैचों की संख्या भी काफी कम रही है। टीम इंडिया ने सिर्फ एक सीरीज खेली और इसमें तीन वनडे थे। श्रीलंका के खिलाफ हुई इस सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की टीम ने श्रीलंका दौरा किया था और अगस्त में वहां गई थी। उन मैचों की डिटेल जानना अहम है।
पहला वनडे मैच: कोलम्बो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमांच भरपूर था लेकिन जीत किसी को नहीं मिली। मैच टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम 48वें ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई तथा मुकाबला टाई समाप्त हुआ।
दूसरा वनडे: इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी मेजबान श्रीलंका ने की और 9 विकेट पर 240 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया 208 रन बनाकर आउट हो गई। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए।
तीसरा वनडे: इस मैच में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। श्रीलंका ने पहले खेलकर 7 विकेट पर 247 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया महज 138 के स्कोर पर आउट हो गई। रोहित ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। इस तरह श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज जीत ली और टीम इंडिया को साल में एक भी जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications