Video: 'ये कॉन्ट्रोवर्सी वाले सवाल हमें...', PM मोदी पर राहुल गांधी की 'पनौती' वाले बयान पर शमी ने कही ये बात
Mohammed Shami News: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुरुवार (23 नवंबर) को कहा कि 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व कप खिताबी मुकाबले में टीम की हार के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से मिलने के लिए टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दाखिल हुए तो सब लोग हैरान गो गए थे। शमी ने कहा कि, हारने के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से सबकी प्रशंसा की, उससे काफी राहत मिली।' इसी दौरान शमी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की 'पनौती' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
जब पत्रकार ने शमी से पूछा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्ल्ड कप हारने पर बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने कहा है कि, 'वहां पर एक पनौती थे, जिसकी वजह से हम मैच हार गए।' इसपर शमी ने कहा कि, उन्हें इस तरह के कॉन्ट्रोवर्सी वाले सवाल समझ में नहीं आते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की 'पनौती' टिप्पणी पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा, 'ये कॉन्ट्रोवर्सी वाले सवाल तो, हमारे समझ में आते नहीं हैं...क्योंकि इस सवाल को आप कॉन्ट्रोवर्सी में ले जाते हो। बेसिक (बुनियादी) चीजों पर ध्यान पर दो, जिस चीजों पर आपने पूरे जो महीने तक कड़ी मेहनत की है। ये पॉलिटिकल एजेंडा, ये जो चीजें, आप बीच में लाते हो, मुझे समझ में नहीं आते हैं।'
शमी ने अमरोहा जिले के सहसपुर अलीनगर गांव में अपने फार्महाउस पर मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रेसिंग रूम में आकर मिलने पर शमी ने कहा, ''इस तरह से आकर, उनका (पीएम मोदी) हमसे मिलना,...बहुत अहम है। जब प्रधानमंत्री आपको प्रोत्साहित करते हैं तो इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है। क्योंकि आपका मनोबल पहले से ही गिरा हुआ है। यह सच में कुछ अलग है।''
शमी ने कहा, ''हमारी टीम विश्व कप के 10 मैचों में चैंपियन की तरह खेली। हर कोई बहुत उत्साहित और ऊर्जा से भरपूर था लेकिन आखिरी दिन हमारे लिए बुरा दिन था। इसलिए किसी को दोष नहीं दे सकता, लेकिन स्थिति बेहतर हो सकती थी अगर टीम 300 या उससे अधिक रन बनाने में सफल होती।''












Click it and Unblock the Notifications