MI के खिलाफ शतक लगाकर यशस्वी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आसानी से 9 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 179 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसे आसानी से राजस्थान की टीम ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में शतकीय पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

yashasvi jaisawal

यशस्वी जायसवाल ने मैच में 60 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 9 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही यशस्वी के नाम बेहद दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

यशस्वी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 23 वर्ष की आयु से पहले आईपीएल में दो शतक लगाए हैं। आईपीएल में यशस्वी ने पहला शतक 2023 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 124 रनों की पारी खेली थी। उस वक्त उनकी उम्र 21 वर्ष 123 दिन थी।

वहीं आईपीएल में यशस्वी का दूसरा शतक भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया है। यह शतक यशस्वी ने 22 वर्ष 116 दिन की आयु में लगाया है। मुंबई के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के बाद यशस्वी ने कहा कि मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं गेंद को कायदे से देखूं और क्रिकेटिंग शॉट खेलूं।

यशस्वी ने कहा कि मैं वो करने की कोशिश कर रहा जो मैं बेहतर करता हूं। कभी यह बेहतर नतीजे देता है और कभी निराशा होती है। मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचता। मैं सभी सीनियर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया।

मैं राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट और संगाकारा सर, संजू सैमसन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अवसर दिया। मैं प्रैक्टिस सेशन में अपनी सबकुछ देने की कोशिश करता हूं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बरकरार है। राजस्थान की टीम ने 8 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में 14 अंकों के साथ राजस्थान की टीम पहले पायदान पर है। लिहाजा राजस्थान की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+