IND vs WI: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए तीन नए चेहरे, मिल सकता है डेब्यू करने का मौका

India Vs West Indies t20 Series team squad: भारतीय क्रिकेट में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। टेस्ट के बाद अब टी-20 सीरीज के लिए भी टीम ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 5 जुलाई यानी बुधवार को टीम का ऐलान किया। इस टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार भारत के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

यशस्वी जयसवाल को मौका: भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री पाने के बाद यशस्वी जयसवाल को टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ यशस्वी जयसवाल पांच मैचों की टी-20 सीरीज में डेब्यू करते नजर आ सकते हैं। यशस्वी जयसवाल का पिछला सीजन आईपीएल का शानदार गुजरा है, जिसकी बदौलत उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।

India Vs West Indies 1

तिलक वर्मा पर रहेगी नजर: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कई धमाकेदार पारी खेलने वाले तिलक वर्मा को भारतीय टीम ने टी-20 टीम में जोड़ा है। भारत के पास मिडल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी लंबे समय से है। ऐसे में तिलक वर्मा उस कमी को पूरा करने का काम कर सकते हैं। पिछले दो सीजन में तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए खेलते हुए कई बेहतरीन इनिंग खेलने का काम किया है।

मुकेश कुमार कर सकते हैं डेब्यू: मुकेश कुमार को इससे पहले भी भारतीय़ टीम में जोड़ा गया था। लेकिन उन्हें अभी भी अपने डेब्यू का इंतजार है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वह टी-20 में अपना डेब्यू कर सकते हैं। मुकेश कुमार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा था। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने नई गेंद के साथ कमाल की गेंदबाजी की थी।

रोहित-कोहली को आराम: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। पिछली चार टी-20 सीरीज से ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारत को इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। लिहाजा बीसीसीआई की कोशिश अपने सीनियर खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+