पहली पारी में जीरो पर आउट, दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का कोहराम, टी20 स्टाइल में खेली तूफानी पारी
Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए थे। दूसरी पारी में उन्होंने उस नाकामी का शानदार जवाब दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 46 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए।
भारत के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य था। ऐसे में टीम को शुरुआत में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और जायसवाल ने बिल्कुल वही काम किया। उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर को आड़े हाथों लिया और नियमित अंतराल पर बाउंड्री लगाते रहे। जायसवाल का ध्यान सिर्फ अपनी फॉर्म में वापसी करना और टीम का स्कोरबोर्ड चलाने पर था।

जायसवाल को दूसरे छोर से शुभमन गिल का भी अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 110 रन की साझेदारी की। जायसवाल की बल्लेबाजी में खास बात उनका आक्रामक रवैया रहा। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने कदमों का इस्तेमाल करने में बिल्कुल हिचक नहीं दिखाई।
मौका मिलते ही वह क्रीज से बाहर निकलकर गेंद पर हमला कर रहे थे। स्वीप शॉट भी उन्होंने काफी आसानी से खेले, जिससे गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल नजर आया। उनकी आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पारी में 48 रन सिर्फ बाउंड्री जड़कर हासिल किए, इसमें 9 चौके और 2 छक्के थे।
जायसवाल हो गए रिटायर्ड हर्ट
46 गेंदों पर 61 रन बनाने के बाद जायसवाल रिटायर्ड आउट हो गए। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में इस तरह की बल्लेबाजी निश्चित तौर पर जायसवाल के लिए अच्छी खबर है। टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि उसके सलामी बल्लेबाज लय में नजर आएं। जायसवाल की 61 रन की पारी ने फिलहाल यही संकेत दिया है कि वह बड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं।
शुभमन गिल ने भी दिखाई फॉर्म
कप्तान शुभमन गिल अपनी चोट को बचाने के लिए पहली पारी के दौरान क्रीज पर नही उतरे थे। दूसरी पारी में वह आज बैटिंग करने के लिए आए और अच्छी लय में दिखाई दिए। गिल अपनी फिफ्टी के करीब जाकर 44 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। दोनों ओपनरों का फॉर्म में होना अच्छा संकेत है और गॉल टेस्ट में इसका फायदा निश्चित तौर पर मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications
