पहले IPL में मचाया धमाल, अब रणजी में जड़े लगातार दो शतक... धमाकेदार फॉर्म में हैं ये खिलाड़ी

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में जबदरस्त फॉर्म में हैं। रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक जमाकर उन्होंने एक बार फिर से अपनी काबिलियत की पहचान कराई।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में जबदरस्त फॉर्म में हैं। रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक जमाकर उन्होंने एक बार फिर से अपनी काबिलियत की पहचान कराई। मैच की शुरुआत उत्तर प्रदेश के टॉस जीतकर बॉलिंग करने के साथ हुई और इसके बाद मैदान पर केवल यशस्वी का यश देखने को मिला। उन्होंने 226 गेंदों में अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का दूसरा शतक पूरा किया।

Yashasvi Jaiswal

हालांकि, शतक पूरा करने के बाद जायसवाल अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए और उत्तर प्रदेश के कप्तान कर्ण शर्मा को अपना विकेट दे बैठे। अपनी शतकीय पारी में 20 वर्षीय ओपनर ने 20 चौके भी लगाए। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैच में भी यशस्वी जायसवाल ने उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में 150 गेंदों में 103 रन की पारी खेली थी।

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जायसवाल ने 10 मैचों में लगभग 26 की औसत और 133 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 258 रन बनाए थे। यशस्वी की फॉर्म अगर ऐसी ही रही, तो इस बात में कोई शक नहीं है कि भारतीय चयनकर्ताओं को भविष्य में उनके नाम पर विचार करना होगा।

बता दें कि मंगलवार, 14 जून से रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच शुरू हो गए हैं। पहला सेमीफाइनल मध्य प्रदेश बनाम बंगाल और दूसरा मुंबई बनाम उत्तर प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। कप्तान पृथ्वी शॉ शून्य पर आउट हुए, जबकि सरफराज खान ने 40 रन बनाए। फिलहाल हार्दिक तोमर (51) और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश की ओर से यश दयाल ने 2 विकेट लिए। वहीं, पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने भी 6 विकेट खोकर 271 का स्कोर बना लिया है। टीम की ओर से हिमांशु मंत्री 134 रन बनाकर नाबाद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+