IND vs ENG: जायसवाल ने 28 साल पुराना कीर्तिमान किया बराबर, टेस्ट में बनाया छक्कों का यह रिकॉर्ड

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से महफ़िल लूट ली। लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जायसवाल के बल्ले से तूफानी अंदाज में दोहरा शतक देखने को मिला। तीसरे दिन शतक के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

चौथे दिन पहले सेशन में जायसवाल ने फिर से बल्लेबाजी शुरू की और उसी रंग में दिखे। उनके बल्ले से छक्कों की बारिश देखने को मिली। दोहरा शतक जमाने के अलावा उनकी बल्लेबाजी के दौरान छक्कों का एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो 28 साल पहले बना था।

Yashasvi Jaiswal

एक टेस्ट की पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कीर्तिमान वसीम अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। जायसवाल ने उस कीर्तिमान को बराबर कर दिया। अब वह अकरम के साथ इस लिस्ट में 12 छक्कों के साथ बराबरी पर आ गए हैं।

भारत के लिए दूसरी पारी में खेलते हुए दोहरा शतक जमाने के मामले में जायसवाल सातवें खिलाड़ी बन गए। भारतीय टीम के भी कुछ कीर्तिमान इस टेस्ट में देखने को मिले हैं। राजकोट टेस्ट में भारत ने 28 छक्के जमाए हैं, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

भारत की तरफ से एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों का कीर्तिमान भी बन गया है। अब तक भारतीय टीम ने कुल 48 छक्के जमा दिए हैं। सीरीज में 2 टेस्ट मुकाबले अब भी बचे हुए हैं। किसी भी टीम द्वारा एक टेस्ट सीरीज में लगाये गये ये सर्वाधिक छक्के हैं।

एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भारतीय टीम ने 400 या उससे ज्यादा का स्कोर तीसरी बार बनाया है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता और श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में भी ऐसा हो चुका है। भारत ने एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा 18 छक्कों का कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। इस टेस्ट मैच में आंकड़ों की झड़ी सी लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+