Yashasvi Jaiswal का ये Video भावुक कर देगा! बताया कैसे मिली संघर्ष के दिनों में आगे बढ़ने की हिम्मत

Yashasvi Jaiswal Double-Century: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन भी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम रहा है। जिन्होंने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगाकर अपना पहला दोहरा शतक पूरा कर किया। 2024 में यशस्वी फिर से दुनिया को अपनी काबिलियत का परिचय दे रहे हैं, लेकिन उनके लिए ये सब इतना आसान नहीं रहा है।

क्या है जायसवाल के खरा सोना बनने के पीछे की कहानी
जायसवाल के खरा सोना बनने के पीछे उनकी अपार मेहनत छिपी है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत दर्द सहा है, जिसका उन्होंने वायरल वीडियो में जिक्र भी किया है।

yashasvi jaiswal

यशस्वी जायसवाल ने याद किए संघर्ष के दिन
दरअसल, जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वे अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैं इतने प्रॉब्लम में था कि ये सब करते-करते थक गया था, मैं और कर नहीं पा रहा था और बहुत अकेला पड़ रहा था, कोशिश करता था कि कोई मैच मिल जाए।

यशस्वी जायसवाल ने युवाओं को दिया खास संदेश
उन्होंने आगे कहा कि, 'अगर मैच मिल गया तो मैं उसमें परफॉर्म कर देता था, तो 200-300 रुपए या दोपहर का खाना मिल जाता था। इससे मेरा टाइम कट जाता था। मैं दूसरों का बल्ला या अन्य सामान लेकर खेलता था। मैं सिर्फ एक ही बात कहूंगा कि कभी भी हार मत मानना, फिर चाहे कैसी भी परिस्थिति हो। आपके माइंड में अगर ये है कि मुझे ये करना है तो आप कर लोगे। रिज़ल्ट के बारे में नहीं सोचना है, क्योंकि रिजल्ट तो फ्यूचर है आपको प्रजेंट में रहकर उसकी तैयारी करनी है कि आप कैसे और अच्छा कर सकते हो।'

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर में ठोका पहला दोहरा शतक, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

शोएब बशीर की गेंद पर पूरा किया दोहरा शतक
22 वर्षीय खिलाड़ी ने कई इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर परेशान किया है और उनका आसानी से सामना किया है। जायसवाल ने डेब्यू कर रहे शोएब बशीर की गेंद पर शानदार स्वीप शॉट के साथ 277 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। उनकी कुल 209 रन की पारी में 19 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+