IND vs NEP: एशियन गेम्स में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Asian Games 2023, India vs Nepal: एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन आज चीन के हांगझोऊ में भारतीय क्रिकेट टीम और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पुरुष क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ 202 रन का स्कोर किया है। नेपाल को जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य मिला है।

एशियाई खेलों के इतिहास में शतक बनाने वाले पहले भारतीय
भारत बनाम नेपाल के इस मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने इतिहास रच दिया है। जायसवाल ने 48 गेंदों में अपना पहला टी-20 शतक जड़ा दिया है। टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक जड़ने वाले वह सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 49 गेंदों पर 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस विस्फोटक प्रदर्शन के कारण वह एशियाई खेलों के इतिहास में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Yashasvi Jaiswal

रिंकू सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन
एशियाई खेल 2023 पुरुष क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने नेपाल के खिलाफ 20 ओवर में 202/4 पर अपनी पारी समाप्त की। भारत के लिए यशस्वी जयसवाल ने 100 रन बनाए जबकि रिंकू सिंह ने 15 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ने दो जबकि सोमपाल लामी और स्नदीप लामिछाने ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह।

नेपाल की प्लेइंग 11
कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+