Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, जो काम सचिन भी नहीं कर सके वो कर दिखाया
Yashasvi Jaiswal Record: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक साल के भीतर टेस्ट मैचों में 1,000 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में दूसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान हासिल की। इस मुकाम तक पहुंचने वाले जायसवाल का सफर शानदार रहा है, उन्होंने 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 59.23 की शानदार औसत से कुल 1,007 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।
एक साल में 1,000 से ज़्यादा टेस्ट रन
एक साल में 1,000 से ज़्यादा टेस्ट रन बनाने की उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले कई दिग्गज ओपनर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर ने साल 2008 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, उन्होंने 16 पारियों में 70.87 की औसत से 1,134 रन बनाए थे, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। गंभीर का भारतीय क्रिकेट में योगदान बहुत बड़ा है, उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 4,154 रन बनाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग कर चुके हैं कमाल
भारतीय क्रिकेट के एक और दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने तीन अलग-अलग मौकों पर साल 2004, 2008 और 2010 में सलामी बल्लेबाज के रूप में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया है। उनका 2008 का प्रदर्शन विशेष रूप से शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 56.23 की औसत से 1,462 रन बनाए। सहवाग की आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ने उन्हें दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए एक खतरनाक बल्लेबाज बना दिया था।
सुनील गावस्कर ने चार बार हासिल की ये उपलब्धि
भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले सुनील गावस्कर ने भी अपने शानदार करियर के दौरान चार अलग-अलग वर्षों में 1,000 टेस्ट रन पार करके यह उपलब्धि हासिल की है। 1976, 1978, 1979 और 1983 में उनकी उपलब्धियों ने भारतीय सलामी बल्लेबाजों के रूप में उनका स्थान और उच्चा किया। लेकिन सचिन तेंदुलकर ऐसा कारनामा अपने टेस्ट करियर के दौरान नहीं कर सके।
टूटा 45 साल पुराना रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर ने साल 1979 में महज 23 साल की उम्र में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था। लेकिन 45 बाद अब 22 साल बल्लेबाज जायसवाल ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जायसवाल महज 22 साल की उम्र में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications