IND vs AUS: जायसवाल-राहुल ने गायब की नई गेंद की चमक, धांसू बैटिंग कर निकाला कंगारुओं का धुआं
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जल्दी आउट पर भारतीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया की धाकड़ वापसी कराई। जसप्रीत बुमराह को इसका क्रेडिट जाता है। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किये। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की शनदार बढ़त हासिल हुई।
भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए क्रीज पर आए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर धमाका कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जो सोचकर आए थे, वह हुआ नहीं। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने सॉलिड डिफेंस और तकनीक दर्शाई।

जायसवाल और राहुल ने मौकों का फायदा उठाते हुए खराब गेंदों को सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। इसके अलावा छोड़ने वाली गेंदों को कीपर के पास जाने दिया और नई गेंद की चमक खत्म करने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया। तकनीकी खामियों से बचते हुए दोनों ने कंगारुओं को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी कर डाली।
चायकाल तक दोनों ने मिलकर बिना कोई विकेट गंवाए 84 रन बनाए। दोनों ने जमकर बैटिंग की। जायसवाल 42 और केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय टीम की लीड भी 130 की हो गई। इस तरह पहली पारी में खराब बैटिंग के बाद भारतीय टीम ने इस मुकाबले में वापसी की।
दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर शतकीय भागीदारी कर डाली और अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किये। दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों खिलाड़ी आउट ही नहीं हुए और ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए तरसा दिया। यशस्वी जायसवाल 90 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे, उनके साथ खेल रहे केएल राहुल ने 62 रनों की धाकड़ पारी खेली और अविजित लौटे।
इस मैच में भारतीय टीम ने धाकड़ वापसी की है और कुल लीड 218 रनों की हो गई, तीन दिनों के खेल में काफी कुछ होता नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए काम मुश्किल होगा।












Click it and Unblock the Notifications